logo-image

रूस में अब नाबालिग लड़कियों को अब देना होगा 'वर्जिनिटी टेस्ट'

रूस के स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर शूलडयाकोव ने डाक्टरों को नाबालिग लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट करने का निर्देश दिया है।

Updated on: 11 Jun 2017, 03:36 PM

नई दिल्ली:

रूस के स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर शूलडयाकोव ने डाक्टरों को नाबालिग लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट करने का निर्देश दिया है। रूस की इनवेस्टिगेटिव कमिटी ने सभी मेडिकल प्रफेशनल्स को कहा है कि वे 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की यौन गतिविधियों को लेकर प्रमाण इकट्ठे करें।

'द इंडिपेंडेंट' की खबर के मुताबिक इस आदेश का डॉक्टरों से लेकर राजनेता भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे घबराकर अब लड़कियां जरूरत के समय भी डॉक्टर से संपर्क नहीं करेंगी।

रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को दिया गया निर्देश पालन करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि जितने भी नाबालिग लड़कियों के विर्जिनिटी खोने और एबॉर्शन के केस हो उनकी जानकारी डॉक्टर पुलिस को दे।

और पढ़ें: क्या सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को जून में रिलीज हो रही इन 4 फिल्मों से मिल सकती है कड़ी टक्कर!

कुछ महीने पहले ही रूस ने घरेलू हिंसा को आंशिक तौर पर आपराधिक श्रेणी से हटा दिया था जिसके बाद दुनियाभर में इसकी आलोचना हुई थी।

और पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली हो या धोनी अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड परेशान करने वाला है