डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी कम, अगर करेंगे ये काम
नींद की कमी, व्यायाम न करना, बाहर कम समय बिताना, रात के समय चमकीली रोशनी और दिन के उजाले में कम समय बिताना, ये सभी अवसाद में योगदान दे सकते हैं।
न्यूयॉर्क:
अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपमें डिप्रेशन की समस्या काफी कम हो जाती है।
कोलोराडो-बोल्डर विश्वविद्यालय के निदेशक और प्रमुख लेखक सेलिन वेटर ने कहा है, 'सुबह जल्दी उठना फायदेमंद होता है। आप जल्दी उठकर इसका असर देख सकते हैं।'
शोध से पता चलता है कि इसके विपरीत जो देर रात सोते हैं, उनमें अवसाद की आशंका दोगुनी होती है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए है कि देर से सोने वालों की शादी की कम उम्मीद होती है और उनके अकेले जीवन जीने की आशंका होती है। इससे धूम्रपान करने और अनियमित नींद का पैटर्न विकसित होता है।
ये भी पढ़ें: विटामिन डी की अधिक मात्रा कोलन कैंसर में लाभदायक
नींद की कमी, व्यायाम न करना, बाहर कम समय बिताना, रात के समय चमकीली रोशनी और दिन के उजाले में कम समय बिताना, ये सभी अवसाद में योगदान दे सकते हैं।
इस शोध का प्रकाशन 'साइकेट्रिक रिसर्च' नामक पत्रिका में किया गया है। इस शोध के लिए दल ने क्रोनोटाइप (रात में जागने वालों) के बीच संबंध का पता लगाने के लिए 32,000 महिला नर्सो के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें 24 घंटे के दौरान विशेष समय में व्यक्ति की नींद की प्रवृत्ति, सोने-जागने की पसंद और मनोविकार शामिल रहे।
वेटर ने कहा, 'हमारे परिणाम क्रोनोटाइप और अवसाद के जोखिम के बीच मामूली संबंध दिखाते हैं। यह क्रोनोटाइप और मनोदशा से जुड़े अनुवांशिक मार्ग के ओवरलैप से संबंधित हो सकता है।'
ये भी पढ़ें: कहीं नहीं पहुंचती है ये 'रेस', सलमान खान की मूवी ने किया निराश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी