खाली पेट गर्म पानी पीते समय रखें इन बातों का ख्याल, होंगे ये चमत्कारी फायदे
कई बीमारियों से बचाने और शरीर को फिट रखने के लिए नानी-दादी रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देती हैं। दुनियाभर में शोधकर्ताओं ने इस बात को भी माना है।
नई दिल्ली:
कई बीमारियों से बचाने और शरीर को फिट रखने के लिए नानी-दादी रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देती हैं। दुनियाभर में शोधकर्ताओं ने इस बात को भी माना है।
गर्मी पानी में नीम्बू डालने के बजाए अगर आप सिर्फ गर्म पानी ही पिएंगे तो इसके चमत्कारी फायदे देखने को मिलेंगे। गर्म पानी न सिर्फ वजन कम करने में मदद करेगा बल्कि आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में भी मददगार साबित होगा।
इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। पानी को 120 डिग्री के तापमान पर ही रखें। ज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह के अंदर मौजूद नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
-वजन कम करने के लिए अक्सर लोग डाइट करते है और घंटों जिम में बिताते है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से खाली पेट गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और इसके साथ आपके ब्लड प्यूरीफाई भी होगा। खाली पेट गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है जो कि बीमारियों से लड़ने में मददगार होगा और पेट सम्बन्धी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
-साइनस एक ऐसी समस्या है, जो आपकी परेशानी बड़ा सकती है। लगातार सिरदर्द और बंद नाक से अगर सिर्फ एक गिलास गर्म पानी राहत दिला सकता है और सांस सम्बन्धी दिक्क्तों से छुटकारा दिलाने में भी काफी हद तक मददगार है।
और पढ़ें: टॉयलेट में लगा हैंड ड्रायर 'बैक्टीरिया बम' से कम नहीं, रिसर्च में हुआ खुलासा
-दांतों की मज़बूती बनाये रखने में गर्म पानी किसी रामबाण से कम नहीं है।
-खराब पाचन या कब्जियत को दूर करने के लिए गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है। गर्म पानी नसों को फैलाने का काम करता है। इससे रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और आंतों की तरफ संचार अच्छा हो जाता है। इससे पाचन तंत्र को मदद मिलती है।
-कई बार शरीर में दर्द की समस्या सरदर्द बन जाती है। पानी कम पीने से मांसपेशियां सिकुड़ जाती है जिसके कारण शरीर में अक्सर दर्द रहता है। पेट के दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी काफी असरदायक है।
और पढ़ें: जस्टिस लोया डेथ केस में SIT जांच होगी या नहीं, आज SC सुनाएगा फैसला
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन