बजट 2017: झारखंड और गुजरात को नए AIIMS की सौगात
झारखंड और गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए दो नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की घोषणा की।
नई दिल्ली:
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को झारखंड और गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए दो नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की घोषणा की। जेटली ने लोकसभा में 2017-18 का आम बजट पेश करते हुए कहा,'दो नए एम्स गुजरात व झारखंड में खोले जाएंगे।'
भारत में पहली बार आम बजट 1 फरवरी को पेश किया गया। जेटली ने कहा कि सरकार ने 2017 तक कालाजार (ब्लैक फीवर), 2018 तक कुष्ठ रोग और अन्य रोगों को समाप्त करने के नए लक्ष्य तय किए हैं।
उन्होंने कहा, 'सरकार ने स्वास्थ्य नीतियों के तहत 2017 तक कालाजार, 2018 तक कुष्ठ रोग और 2020 तक टीबी (क्षय रोग) को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है।'
इसे भी पढ़ें: जेटली की पोटली: दो हजार रुपये से अधिक चंदा लेने पर पार्टियों को देना होगा हिसाब, जानें बजट 2017-18 की मुख्य बातें
उन्होंने कहा कि सरकार की 2020 तक मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को घटाकर सौ तक लाने की योजना है। जेटली ने कहा, 'सरकार की 2011-13 की मातृ मृत्यु दर 167 को 2018-2020 के बीच घटाकर 100 करने की योजना है।'
स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए नए अन्य निर्णयों पर जेटली ने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य उप केंद्रों को स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों के रूप में बदला जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि