गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी नहीं है हनीप्रीत, पूर्व पति ने किया खुलासा, गुफा में खेलते थे बिग बॉस
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बताया कि हनीप्रीत किसी भी तरीके से गुरमीत सिंह की बेटी नहीं है।
नई दिल्ली:
बालात्कारी बाबा गुरमीत सिंह और उनकी मुंहबोली बेटी के बीच संबंधों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बताया कि हनीप्रीत किसी भी तरीके से गुरमीत सिंह की बेटी नहीं है।
शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए विश्वास गुप्ता ने कहा, 'हनीप्रीत किसी भी तरीके से गुरमीत सिंह की बेटी नहीं हो सकती। क्योंकि बेटी बनाने के लिए किसी तरह की लीगल प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया गया। ये महज़ दिखावा है।'
विश्वास गुप्ता ने बताया, 'गुरमीत सिंह अपनी गुफा में बिगबॉस की तरह गेम खेलता था। हमलोग को भी 28 दिनों तक 6 जोड़ों के साथ वहां गुफा के अंदर रखा गया था। गुरमीत इस खेल में बिग बॉस की तरह निर्देश और सज़ा देता था।'
#RamRahim made us play a game like Bigg Boss in his cave, we were 6 couples (family members), spent 28 days there: #HoneyPreet's ex-husband pic.twitter.com/hEN9TS97P4
— ANI (@ANI) September 22, 2017
गुप्ता ने कहा, 'गुरमीत हमेशा अपने साथ एक बक्से में हथियार रखता था। उसके गार्ड्स गुरमीत के कहीं भी जाने से पहले उसकी गाड़ी में भी हथियार रख देते थे।'
#RamRahim always kept a big box of arms along, his men used it to put in whichever car Ram Rahim traveled in: #HoneyPreet's ex-husband pic.twitter.com/M94ndc4ZcA
— ANI (@ANI) September 22, 2017
हालांकि इस खुलासे के साथ उन्होंने मीडिया के सामने अपनी डर भी बयां किया। गुप्ता ने कहा, 'गुरमीत भले ही जेल में है फिर भी वो बहुत ताक़तवार है। मुझे तो ये भी नहीं पता कि मैं इस कॉफ्रेंस के बाद बाहर जाउंगा तो ज़िंदा भी रहुंगा की नहीं।'
#RamRahim is very powerful evn though he is in jail. Once I go back after this press conf I don't know if you'll see me again: Vishwas Gupta pic.twitter.com/fFBrpVhOUn
— ANI (@ANI) September 22, 2017
बता दें कि दो साध्वियों के साथ बालात्कार करने के मामले में 20 साल की सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत गायब है।
मीडिया में बाबा गुरमीत और उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बीच के रिश्तों के लेकर काफी सारी कहानियां चल रही है। इस मामले में पहली बार हनीप्रीत के पुर्व पति ने अपना मुंह खोला है।
कर्ज़ में डूबे बैंको को उबारने के लिए साधन जुटा रही है केंद्र सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह