/newsnation/media/media_files/thumbnails/202509013498000-794607.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
करनाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है। करनाल के भगवान श्री वाल्मीकि चौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में सैकड़ों लोग और भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद रहे।
भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उनकी दिवंगत माता पर अमर्यादित शब्द बोल रहे हैं, यह निंदनीय है। जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, तब तक प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा। उन्होंने कहा मां-बहन और बहू-बेटी के संस्कारों वाली ये भारत माता है। यहां भारत माता को मां से बढ़कर मानतेहैं।। यहां मां को भगवान से बड़ा दर्जा देते हैं। जनता ने इसीलिए कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। जनता कांग्रेस को माफ करने वाली नहींहै।।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा सड़कों पर रहता है। हम कांग्रेस को माफी मांगने को मजबूर कर देंगे। अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आज भी करनाल में राहुल गांधी का पुतला फूंका है। उनके शब्दों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा जिस प्रकार के शब्द राहुल गांधी के मंच पर से कहे गए, उनकी सहमति नजर आती है। अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे तो प्रदर्शन और उग्र होगा।
जिला प्रधान भाजपा प्रवीण लाठर ने कहा कि पीएम की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को जल्द माफी मांगनी पड़ेगी।
--आईएएनएस
एएसएच/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.