गोवा के पर्यटन मंत्री ने उत्तर भारतीय पर्यटकों को बताया 'धरती की गंदगी'
गोवा के पर्यटन मंत्री विजय सरदेसाई अपने विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में छाये हुए है। उत्तर भारतीय पर्यटकों पर विवादित बोल बोलते हुए पर्यटक मंत्री ने उन्हें धरती पर गंदगी बताया।
नई दिल्ली:
गोवा के पर्यटन मंत्री अपने विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में छाये हुए है। उत्तर भारतीय पर्यटकों पर विवादित बोल बोलते हुए पर्यटक मंत्री ने उन्हें 'धरती की गंदगी' बताया।
गोवा के बिज़ फेस्ट में उन्होंने कहा, 'उत्तर भारतीय पर्यटक गोवा को हरियाणा बनाना चाहते है। गोवा कि आबादी पर्यटकों के रूप में 6 गुना है और यह पर्यटक गंदगी है।'
पर्यटन मंत्री ने उत्तरी भारत पर्यटकों को गंदगी बताते हुए कहा कि वह गोवा को दूसरा गुरुग्राम नहीं बनाना चाहते है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने राज्य में बढ़ रही समस्या का ठीकरा भी उत्तर भारतीय के सर फोड़ा है।
उन्होंने कहा , 'गोवा में आज जो भी समस्या है उसके लिए उत्तर भारतीय राज्य जिम्मेदार हैं। यह लोग गोवा को हरयाणा बनाना चाहते है।'
और पढ़ें: मालदीव संकट: दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, इमरजेंसी पर कर रहे थे रिपोर्टिंग
आगे उन्होंने कहा, 'क्या वे जिम्मेदार हैं? क्या वे सचेत हैं? वो नहीं हैं। यदि आप भारत के बाकी हिस्सों की तुलना करें, हम प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक और राजनीतिक चेतना, स्वास्थ्य मानदंडों और कई अन्य मानदंडों में बहुत आगे हैं। तो, हम उन लोगों की तुलना में बहुत बेहतर हैं जो यहां आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय पर्यटक राज्य में स्वच्छता के मुद्दे को मुश्किल बना रहे हैं।
गोवा हर साल 60 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है, इसकी आबादी लगभग 1.6 मिलियन है। सरदेसाई ने कहा, 'हम उत्तर भारतीयों पर निर्भर हैं और इसलिए वे ऐसा करते है। वह गोवा में एक हरियाणा को फिर से बनाना चाहते हैं।'
और पढ़ें: अयोध्या विवाद: AIMPLB ने ठुकराया नदवी का प्रस्ताव, कहा- SC का फैसला होगा सर्वमान्य
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय