उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में 'महाभारत के पात्रों' की भरमार
मतदाता सूची में 9.2 लाख मतदाता अर्जुन और 2.09 लाख भीम हैं, सूची में 95 हजार 9 सौ 66 द्रौपदी, 16225 युधिष्ठिर और 1422 द्रोणाचार्य हैं
लखनऊ:
मौजूदा लोकसभा चुनाव अपने शाब्दिक अर्थो में भले ही महाभारत न हो लेकिन उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में इसके चरित्रों की भरमार है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, सूची में करीब साढ़े 6 लाख मतदाताओं के नाम कृष्ण और तीस लाख के नाम गीता हैं. मतदाता सूची में 26.70 लाख मतदाताओं के नाम संजय हैं जबकि 9.2 लाख मतदाता अर्जुन और 2.09 लाख मतदाता भीम हैं. द्रौपदी नाम भले ही हिंदी पट्टी में ज्यादा सुनने को नहीं मिलता हो लेकिन मतदाता सूची में 95 हजार 9 सौ 66 द्रौपदी हैं. 16225 युधिष्ठिर और 1422 द्रोणाचार्य भी सूची में हैं. भीष्म का नाम सूची में 23,253 बार दर्ज है. यहां तक कि 62311 दुर्योधन भी हैं. नकुल, सहदेव और अभिमन्यु के नाम भी सूची में अच्छी संख्या में हैं.
यह भी पढ़ें - गठबंधन में एक तरफ 'नकली भतीजा' तो दूसरी तरफ 'नकली बुआ' : केशव
मथुरा में नौ हजार से अधिक मतदाताओं के नाम राधा हैं जबकि इतने ही मतदाताओं के नाम मोहन और कृष्ण भी हैं. समाज विज्ञानी रति खोसला ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में नवजात का नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखा जाना शुभ माना जाता है. आज से दो दशक पहले बच्चों के शिव, गौरी, मीरा जैसे नाम काफी रखे जाते थे. आज यही मतदाता सूची में हैं. फिर वह दौर आया जब बॉलीवुड फिल्म के चरित्रों राहुल, पूजा, नेहा जैसे नाम रखे जाने लगे. आज ऐसे नाम रखने का चलन बढ़ा है जो सुनने में थोड़ हटकर लगें, जैसे मायरा, नायसा, विवान, जीवा, अथर्व..."
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी