Loksabha Election 2019 : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं- भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अगर पार्टी और संघ उन पर भरोसा जताते हैं तो वह निश्चित ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भोपाल संसदीय सीट से एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम आगे चल रहा है. इस पूरे मसले पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हमारे संवाददाता जितेंद्र शर्मा ने बात की. इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अगर पार्टी और संघ उन पर भरोसा जताते हैं तो वह निश्चित ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ना मानो धर्म और अधर्म की लड़ाई है.
यह भी पढ़ें- किसानों के खाते में सीधे पैसा आएगा, इसमें कोई पंजा नहीं मार पाएगा : पीएम नरेंद्र मोदी
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने कहा कि अगर वह चुनावी मैदान में आती हैं, तो दिग्विजय सिंह की जमानत भी जब्त करवा देंगी. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भले ही हिंदुत्व का चोला पहनकर जनता के बीच में जा रहे हैं, लेकिन देश की जनता अच्छे से जानती है कि उस चोले के पीछे क्या है ? साध्वी प्रज्ञा ने कहा की यह चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है और जनता भगवा पर भरोसा करती है.
यह भी पढ़ें- चुनावी हलचल LIVE: दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप ने संजय सिंह को अधिकृत किया
गौरतलब है कि भोपाल को बीजेपी की सुरक्षित सीट भी माना जाता है, यहां पार्टी पिछले 30 सालों से चुनाव जीतती आ रही है. बावजूद इसके भोपाल सीट पर बीजेपी अब तक नाम फाइनल नहीं कर पाई है. बीजेपी में अब तक चेहरे को लेकर असमंजस है. कभी आलोक शर्मा, वीडी शर्मा, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर तो कभी उमा भारती के नाम की अटकलें चलती है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य