पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश को जनता मजा चखाएगी : लालू
वह वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं.
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए कहा कि इनको जनता ही मजा चखाएगी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात ट्वीट किया गया, "नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, 'लोग पेट की मार तो सह सकते हैं लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं'."
उन्होंने आगे लिखा, "तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मजा चखाएगी." उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं. वह वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं.
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा इनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी ट्विटर के जरिए विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य