logo-image

Loksabha Election Results 2019: उत्तर प्रदेश में कौन जीता और कौन हारा, देखें पूरी लिस्ट

राज्य की 80 सीटों में 62 पर कमल खिला है और दो सीटें सहयोगी अपना दल (एस) के खाते में गई हैं.

Updated on: 24 May 2019, 12:50 PM

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्‍व में बीजेपी और एनडीए ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. राज्य की 80 सीटों में 62 पर कमल खिला है और दो सीटें सहयोगी अपना दल (एस) के खाते में गई हैं. जबकि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. गठबंधन के खाते में सिर्फ 15 सीटें ही आई हैं. इसमें भी तीन सीटों पर उतरे राष्ट्रीय लोकदल का खाता भी नहीं खुल सका. समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर ही रह गई है. हालांकि जीरो से उठकर बसपा 10 सीटों पर पहुंच गई है. इसके अलावा रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत कर कांग्रेस का खाता खोला. लेकिन अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार ने भाजपा को उत्साह से लबरेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कौन जीता और कौन हारा, देखें पूरी लिस्ट

यहां जानिए कौन कहां से हारा और कौन जीता, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश- 80 लोकसभा सीट
सीट जीत हार जीत-हार का अंतर
आगरा सत्यपाल सिंह बघेल (बीजेपी) मनोज कुमार सोनी (बीएसपी) 211546 वोट
अकबरपुर देवेन्द्र सिंह (बीजेपी) निशा सचान (बीएसपी) 275142 वोट
अलीगढ़ सतीश कुमार गौतम (बीजेपी) अजीत बालियान (बीएसपी) 229261 वोट
इलाहाबाद रीता बहुगुणा जोशी (बीजेपी) राजेन्द्र सिंह पटेल (एसपी) 184275 वोट
आम्बेडकर नगर रितेश पाण्डेय (बीएसपी) मुकुट बिहारी (बीजेपी) 95880 वोट
अमेठी स्मृति ईरानी (बीजेपी) राहुल गांधी (कांग्रेस) 55120 वोट
अमरोहा कुँवर दानिश अली (बीएसपी) कंवर सिंह तंवर (बीजेपी) 63248 वोट
आंवला धर्मेन्द्र कश्यप (बीजेपी) रुचिवीरा (बीएसपी) 113743 वोट
आजमगढ़ अखिलेश यादव (सपा) दिनेश लाल यादव निरहुआ (बीजेपी) 259874 वोट
बदायूं संघमित्रा मौर्या (बीजेपी) धर्मेन्द्र यादव (सपा) 18454 वोट
बागपत  सत्‍यपाल सिंह (बीजेपी) जयन्‍त चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल) 23502 वोट
बहराइच अक्षयवर लाल (बीजेपी) शब्बीर बाल्मीकि (सपा) 128752 वोट
बलिया वीरेन्द्र सिह (बीजेपी) सनातन पाण्डेय (सपा) 15519 वोट
बांदा आरके सिंह पटेल (बीजेपी) श्यामा चरण गुप्त (सपा) 58938 वोट
बांसगांव कमलेश पासवान (बीजेपी) सदल प्रसाद (बीएसपी) 153468 वोट
बाराबंकी उपेन्द्र सिंह रावत (बीजेपी) राम सागर रावत (सपा) 110140 वोट
बरेली संतोष कुमार गंगवार (बीजेपी) भगवत सरन गंगवार (सपा) 167282 वोट
बस्ती हरीश द्विवेदी (बीजेपी) राम प्रसाद चौधरी (बीएसपी) 30354 वोट
भदोही  रमेश चन्द (बीजेपी) रंगनाथ मिश्र (बीएसपी) 43615 वोट
बिजनौर मलूक नागर (बीएसपी) राजा भारतेन्द्र सिंह (बीजेपी) 69941 वोट
बुलन्‍दशहर भोला सिंह (बीजेपी) योगेश वर्मा (बीएसपी) 290057 वोट
चन्‍दौली महेन्द्र नाथ पाण्डेय (बीजेपी) संजय सिंह चौहान (सपा) 13959 वोट
देवरिया रमापति राम त्रिपाठी (बीजेपी) बिनोद कुमार जायसवाल (बीएसपी) 249931 वोट
धौरहरा रेखा वर्मा (बीजेपी) अरशद इलियास सिद़दीकी (बीएसपी) 160611 वोट
डुमरियागंज  जगदंबिका पाल (बीजेपी) आफताब आलम (बीएसपी) 105321 वोट
एटा राजवीर सिंह (बीजेपी) कुँ. देवेन्द्र सिंह यादव (सपा) 122670 वोट
इटावा राम शंकर कठेरिया (बीजेपी) कमलेश कुमार (सपा) 64437 वोट
फैजाबाद लल्लू सिंह (बीजेपी) आनन्द सेन (सपा) 65477 वोट
फर्रूखाबाद मुकेश राजपूत (बीजेपी) मनोज अग्रवाल (बीएसपी) 221702 वोट
फतेहपुर निरंजन ज्योति (बीजेपी) सुखदेव प्रसाद वर्मा (बीएसपी) 198205 वोट
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर (बीजेपी) राज बब्‍बर (कांग्रेस) 495065 वोट
फिरोज़ाबाद  डा० चन्‍द्र सेेेन जादौन (बीजेपी) अक्षय यादव (सपा) 28781 वोट
गौतम बुद्ध नगर डॉ0 महेश शर्मा (बीजेपी) सतवीर (बीएसपी) 336922 वोट
गाजियाबाद विजय कुमार सिंह (बीजेपी) सुरेश बंसल (सपा) 501500 वोट
गाजीपुर अफजाल अंसारी (बीएसपी) मनोज सिन्हा (बीजेपी) 119392 वोट
घोसी अतुल कुमार सिंह (बीएसपी) हरिनारायण (बीजेपी) 122568 वोट
गोन्‍डा राजा भैया (बीजेपी) पण्डित सिंह (सपा) 166360 वोट
गोरखपुर रवि किशन (बीजेपी) रामभुआल निषाद (सपा) 301664 वोट
हमीरपुर कुॅँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल (बीजेपी) दिलीप कुमार सिंह (बीएसपी) 248652 वोट
हरदोई जय प्रकाश (बीजेपी) ऊषा वर्मा (सपा) 132474 वोट
हाथरस राजवीर दिलेर (बीजेपी) रामजी लाल सुमन (सपा) 260208 वोट
जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा (बीजेपी) अजय सिंह (पंकज) (बीएसपी) 158377 वोट
जौनपुर श्‍याम सिंह यादव (बीएसपी) कृष्‍ण प्रताप सिंह  (बीजेपी) 80936 वोट
झांसी अनुराग शर्मा (बीजेपी) श्याम सुन्दर सिंह (सपा) 365683 वोट
कैराना प्रदीप कुमार (बीजेपी) तबस्‍सुम बेगम (सपा) 92160 वोट
कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह (बीजेपी) चन्द्रदेव राम यादव (बीएसपी) 261601 वोट
कन्नौज सुबृत पाठक (बीजेपी) डिम्पल यादव (सपा) 12353 वोट
कानपुर सत्यदेव पचौरी (बीजेपी) श्रीप्रकाश जायसवाल (कांग्रेस) 155934 वोट
कौशाम्‍बी विनोद कुमार सोनकर (बीजेपी) इन्द्रजीत सरोज (सपा) 38722 वोट
खीरी अजय कुमार (बीजेपी) डा0 पूर्वी वर्मा (सपा) 218807 वोट
कुशी नगर विजय कुमार दूबे (बीजेपी) नथुनी प्रसाद कुशवाहा (सपा) 337560 वोट
लालगंज संगीता आजाद (बीएसपी) नीलम सोनकर (बीजेपी) 161597 वोट
लखनऊ राजनाथ सिंह (बीजेपी) पुनम शत्रुघ्न सिन्हा (सपा) 347302 वोट
मछलीशहर  बी.पी. सरोज (बीजेपी) त्रिभुवन राम (बीएसपी) 181 वोट
महाराजगंज पंकज चौधरी (बीजेपी) अखिलेश (सपा) 340424 वोट
मैनपुरी मुलायम सिंह यादव (सपा) प्रेम सिंह शाक्य (बीजेपी) 94389 वोट
मथुरा हेमा मालिनी (बीजेपी) कुँवर नरेन्‍द्र सिंंह (आरएलडी) 293471 वोट
मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल (बीजेपी) हाजी मौहम्मद याकूब (बीएसपी) 4729 वोट
मिर्जापुर अनुप्रिया सिंह पटेल (अपना दल) रामचरित्र निषाद (सपा) 232008 वोट
मिश्रिख अशोक कुमार रावत (बीजेपी) डॉ नीलू सत्यार्थी  (बीएसपी) 100672 वोट
मोहनलालगंज कौशल किशोर (बीजेपी) सीएल वर्मा (बीएसपी) 90229 वोट
मुरादाबाद एसटी हसन (सपा) कुंवर सर्वेश कुमार (बीजेपी) 97878 वोट
मुजफ्फरनगर  संजीव कुमार बालियान (बीजेपी) अजित सिंह (आरएलडी) 6526 वोट
नगीना गिरीश चन्द्र (बीएसपी) डा0 यशवंत सिंह (बीजेपी) 166832 वोट
फूलपुर केशरी देवी पटेल (बीजेपी) पन्धारी यादव (सपा) 171968 वोट
पीलीभीत फिरोज वरुण गांधी (बीजेपी) हेमराज वर्मा (सपा) 255627 वोट
प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता (बीजेपी) अशोक त्रिपाठी (बीएसपी) 117752 वोट
रायबरेली सोनिया गांधी (कांग्रेस) दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी) 167178 वोट
रामपुर आजम खान (सपा) जया प्रदा (बीजेपी) 109997 वोट
राबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल कोल (अपना दल) भाई लाल (सपा) 54336 वोट
सहारनपुर हाजी फजर्लुरहमान (बीएसपी) राघव लखनपाल (बीजेपी) 22417 वोट
सलेमपुर  रविन्दर (बीजेपी) आरएस कुशवाहा (बीएसपी) 112477 वोट
सम्‍भल शफीकुर्रहमान बर्क (सपा) परमेश्‍वर लाल सैनी (बीजेपी) 174826 वोट
सन्‍तकबीर नगर प्रवीन कुमार निषाद (बीजेपी) भीष्म शंकर (बीएसपी) 35749 वोट
शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर (बीजेपी) अमर चन्द्र जौहर (बीएसपी) 268418 वोट
श्रावस्ती  राम शिरोमणि (बीएसपी) दद्दन मिश्रा (बीजेपी) 5320 वोट
सीतापुर राजेश वर्मा (बीजेपी) नकुल दुबे (बीएसपी) 100833 वोट
सुल्तानपुर मेनका संजय गांधी (बीजेपी) चन्द्र भद्र सिंह (बीएसपी) 14526 वोट
उन्नाव साक्षी महाराज (बीजेपी) अरुण शंकर शुक्ला (सपा) 400956 वोट
वाराणसी नरेन्द्र मोदी (बीजेपी शालिनी यादव (सपा) 479505 वोट

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates: लालकृष्‍ण आडवाणी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मुरली मनोहर जोशी से लिया आशीर्वाद

गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में प्रदेश में एनडीए को 73 सीटें मिली थीं. पिछले चुनाव में  भाजपा ने प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी दल के रूप में अपना दल ने 2 सीटें जीतीं थीं.  2014 के चुनाव में सपा के 5 प्रत्याशी जीते थे. कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर कब्जा किया था.

यह वीडियो देखें-