logo-image

Loksabha Election 2019 : इस फॉर्मूले पर सपा और बसपा के बीच बना महागठबंधन, बीजेपी को मात देने की तैयारी

महागठबंधन में बराबर-बराबर 38-38 सीटों पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे, जबकि दो सीटें अन्‍य छोटे दलों के लिए छोड़ी गई है.

Updated on: 14 Jan 2019, 10:52 AM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच महागठबंधन का ऐलान हो चुका है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले किए और एकजुटता दिखाने की भरपूर कोशिश की. महागठबंधन में बराबर-बराबर 38-38 सीटों पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे, जबकि दो सीटें अन्‍य छोटे दलों के लिए छोड़ी गई है. तय रणनीति के अनुसार, अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन का कोई उम्‍मीदवार नहीं होगा. दरअसल दोनों दलों के बीच एक फॉर्मूले पर सहमति बन गई है, जो महागठबंधन का आधार बना है. आइए जानते हैं क्‍या है वो फॉर्मूला-

यह भी पढ़ें : यूपी में अखिलेश-मायावती का चक्रव्यूह, दिल्ली में पीएम मोदी की रणनीति

सूत्रों के अनुसार, सपा और बसपा ने आपसी सहमति से तय किया है कि लोकसभा चुनाव 2014 में जो दल जिस सीट पर दूसरे नंबर पर रहा था, वहां उसकी दावेदारी होगी और वो सीट उसी के खाते में जाएगी. इस लिहाज से देखा जाए तो समाजवादी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में 31 सीटों पर नंबर 2 पर रही थी. इसके अलावा पिछले चुनाव में सपा ने 5 सीटें जीती भी थीं. इस लिहाज से 37 सीटों पर उसकी स्‍वाभाविक दावेदारी बनती है.

यह भी पढ़ें : मायावती और अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी को पिछले चुनाव में एक भी सीट पर विजयश्री हासिल नहीं हुई थी, लेकिन 33 सीटों पर वह नंबर 2 पोजिशन पर रही थी. इस लिहाज से उसकी दावेदारी 33 सीटों पर ही बनती है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने गठबंधन करने के लिए दो कदम आगे बढ़कर बराबर-बराबर सीटों पर चुनावी लड़ने की बात पर हामी भर ली. माना जा रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर बहुजन समाज पार्टी ने सीटों के लिहाज से माइलेज ले लिया है.

यह भी पढ़ें : मायावती ने की गठबंधन की घोषणा 38-38 सीटों पर लड़ेंगी सपा-बसपा, आरएलडी को जगह नहीं

इन सीटों पर सपा का दावा
सूत्र बता रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के हिस्‍से में जीती हुई पांच सीटों मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद, आजमगढ़ व कन्नौज तो आएगी ही. इसके अलावा, 31 अन्‍य सीटों जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी, वो भी उसके खाते में आएंगी. उन सीटों में गोरखपुर, उन्नाव, फूलपुर, पीलीभीत, फैजाबाद, गौतमबुद्धनगर, हमीरपुर, बरेली, कैराना, बागपत, बिजनौर, एटा, झांसी, इटावा, गोण्डा, अमरोहा, फर्रूखाबाद, बलिया, आंवला, बहराइच, नगीना, मुरादाबाद, श्रावस्ती, कैसरगंज, लालगंज, इलाहाबाद, कौशाम्बी, बस्ती, गाजीपुर, रामपुर व सम्भल आदि शामिल हैं. पिछले चुनाव में गोरखपुर और फूलपुर सीटें बीजेपी के खाते में आई थीं पर इन दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा ने बाजी मारी थी. बता दें कि योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बन जाने और केशव मौर्य के उपमुख्‍यमंत्री बन जाने से ये दोनों सीटें खाली हुई थीं.

बसपा का दावा इन सीटों पर
पिछले चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन 33 सीटों पर वह नंबर 2 पर रही थी. इनमें बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हाथरस, आगरा, जालौन, अलीगढ़, अकबरपुर, देवरिया, महराजगंज, शाहजहांपुर, सलेमपुर, मेरठ, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर सीकरी, मछलीशहर, भदोही, चंदौली, जौनपुर, घोसी, मोहनलालगंज, अम्बेडकरनगर,धौरहरा, बांदा, खीरी, डुमरियागंज, संतकबीरनगर, मिश्रिख, हरदोई व सीतापुर समेत 33 सीटें हैं. अब बसपा के खाते में 5 और कौन सीटें आएंगी, इस बारे में स्‍थिति साफ नहीं हो पाई है.

2014 के लोकसभा चुनाव की वह सीटें जिनपर सपा और बसपा के उम्‍मीदवार दूसरे स्‍थान पर रहे

लोकसभा सीट                                       विजेता                                       पार्टी                      दूसरे स्‍थान पर        पार्टी                  मतों का अंतर

कैराना

हुकूम सिंह

BJP

नाहिद हसन

SP

236828

मुजफ्फरनगर

संजीव कुमार बालियान

BJP

कादिर राणा

BSP

401150

बिजनौर

कुंवर भरतेंद्र

BJP

शाहनवाज राणा

SP

205774

नगीना

यशवंत सिंह

BJP

यशवीर सिंह

SP

92390

मुरादाबाद

कुंवर सर्वेश

BJP

डॉ एसटी हसन

SP

87504

रामपुर

डॉ नेपाल सिंह

BJP

नसीर अहमद

SP

23435

संभल

सत्‍यपाल सिंह

BJP

सफिकुर्रहमान

SP

5174

अमरोहा

कुंवर सिंह तंवर

BJP

हुमेरा अख्‍तर

SP

158214

मेरठ

राजेंद्र अग्रवाल

BJP

मो. शाहीद अखलाख

BSP

232326

बागपत

डॉ सत्‍यपाल सिंह

BJP

गुलाम मुहम्‍मद

SP

209866

गौतमबुद्ध नगर

डॉ महेश शर्मा

BJP

नरेंद्र भाटी

SP

280212

बुलंद शहर

भोला सिंह

BJP

प्रदीप कुमार जाटव

BSP

421973

अलीगढ़

सतीश

BJP

डॉ अरविंद

BSP

286736

हाथरस

राजेश कुमार

BJP

मनोज कुमार

BSP

326386

मथुरा

हेमा मालिनी

BJP

जयंत चौधरी

RLD

330743

आगरा

डॉ राम शंकर

BJP

नारायन सिंह

BSP

300263

फतेहपुर सीकरी

बाबूलाल

BJP

सीमा उपाध्‍याय

BSP

173106

एटा

राजवीर सिहं

BJP

देवेंद्र सिंह यादव

SP

201001

आंवला

धर्मेंद्र कश्‍यप

BJP

कुंवर सर्वराज सिंह

SP

138429

बरेली

संतोष गंगवार

BJP

आयशा इस्‍लाम

SP

240685

पीलीभीत

मेनका गांधी

BJP

बुद्धसेन सरन

SP

307052

शाहजहांपुर

कृष्‍णा राज

BJP

उमेद सिंह

BSP

235529

खीरी

अजय कुमार

BJP

अरविंद गिरी

BSP

110274

धौरहरा

रेखा

BJP

दाऊद अहमद

BSP

125675

सीतापुर

राजेश वर्मा

BJP

कैसर जहां

BSP

51027

हरदोई

अंशुल वर्मा

BJP

शिव प्रसाद

BSP

81343

मिसरिख

अंजू बाला

BJP

अशोक कुमार

BSP

87363

उन्‍नाव

स्‍वामी सच्‍चिदानंद

BJP

अरूण शंकर शुक्‍ला

SP

310173

मोहनलालगंज

कौशल किशोर

BJP

आरके चौधरी

BSP

145416

सुल्‍तानपुर

वरूण गांधी

BJP

पवन पांडेय

BSP

178902

प्रतापगढ़

कुंवर हरिवंश सिंह

AD

आसिफ निजामुद्दीन

BSP

168222

फर्रुखाबाद

मुकेश राजपूत

BJP

रामेश्‍वर सिहं यादव

SP

150502

इटावा

अशोक कुमार दोहरे

BJP

प्रेमदास

SP

172946

अकबरपुर

देवेंद्र सिंह

BJP

अनिल शुक्‍ला

BSP

278997

जालौन

भानु प्रताप सिंह

BJP

ब्रिजलाल

BSP

287202

झांसी

उमा भारती

BJP

डॉ चंद्रपाल सिंह यादव

SP

190467

हमीरपुर

कुंवर पुष्‍पेंद्र

BJP

बिसंभर प्रसाद

SP

266788

बांदा

भैरो प्रसाद मिश्रा

BJP

आके सिंह पटेल

BSP

115788

फतेहपुर

निरंजन ज्‍योति

BJP

अफजल सिद्दकी

BSP

187206

कौशांबी

विनोद कुमार

BJP

शैलेंद्र कुमार

SP

42847

फूलपुर

केशव प्रसाद मौर्य

BJP

धर्मराज

SP

308308

इलाहाबाद

श्‍यामचरन गुप्‍ता

BJP

रेवती रमन सिंह

SP

62009

फैजाबाद

लल्‍लू सिंह

BJP

मित्रसेन यादव

SP

282775

अंबेडकर नगर

हरीओम पांडेय

BJP

राकेश पांडेय

BSP

139429

बहराइच

साध्‍वी साबित्री बाई

BJP

शब्‍बीर अहमद

SP

95645

कैशरगंज

ब्रजभूषण शरण

BJP

पंडित सिंह

SP

78218

श्रावस्‍ती

दद्न मिश्रा

BJP

अतीक अहमद

SP

85913

गोंडा

किर्तीवर्धन सिंह

BJP

नंदिता शुक्‍ला

SP

160416

डुमरियागंज

जगदंबिका पाल

BJP

मोमुकीम

BSP

103588

बस्‍ती

हरीश द्विवेदी

BJP

ब्रिज किशोर सिंह

SP

33562

संतकबीर नगर

शरद त्रिपाठी

BJP

कुशल तिवारी

BSP

97978

महराजगज

पंकज

BJP

काशीनाथ

BSP

240458

गोरखपुर

आदित्‍यनाथ

BJP

राजमति

SP

312783

देवरिया

कलराज मिश्रा

BJP

नियाज अहमद

BSP

265386

बांसगांव

कमलेश पासवान

BJP

सदल प्रसाद

BSP

189516

लालगंज

नीलम सोनकर

BJP

बेचई सरोज

SP

63086

घोसी

हरिनारायन राजभर

BJP

दारा सिंह चौहान

BSP

146015

सलेमपुर

रविंद्र कुशवाहा

BJP

रविशंकर सिंह

BSP

232342

बलिया

भरतसिंह

BJP

नीरज शेखर

SP

139434

जौनपुर

कृष्‍ण प्रताप

BJP

सुभाष पांडेय

BSP

146310

मछली शहर

राम चरित्र

BJP

भोलानाथ

BSP

172155

गाजीपुर

मनोज सिन्‍हा

BJP

शिवकन्‍या

SP

32452

चंदौली

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

BJP

अनिल कुमार

BSP

156756

भदोही

विरेंद्र

BJP

राकेशधर

BSP

158039

मिर्जापुर

अनुप्रिया पटेल

AD

समुद्र विंद

BSP

219079

राबर्ट्सगंज

छोटेलाल

BJP

शरद प्रसाद

BSP

190486