गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से होगा संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एकनाथ शिंदे

गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से होगा संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एकनाथ शिंदे

गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से होगा संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एकनाथ शिंदे

author-image
IANS
New Update
गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से होगा संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एकनाथ शिंदे

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

Advertisment

उन्होंने गणेश चतुर्थी के दौरान सभी गणेश भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भक्ति, उत्साह और एकता का प्रतीक है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता सुख, समृद्धि और अच्छे दिन देखेगी।

गणपति विसर्जन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया भावपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। उन्होंने भक्तों को आश्वासन दिया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारी कोशिश है कि सभी भक्त बप्पा का विसर्जन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ करें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मैं कामना करता हूं कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे।

शिंदे ने गणेशोत्सव को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें और विसर्जन के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखें।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुती सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार श्रेय की लड़ाई में विश्वास नहीं रखती। मराठा और ओबीसी समाज को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले ढाई वर्षों में महायुती सरकार के कार्यों को जनता ने सराहा है।

शिंदे ने कहा, मैं और देवेंद्र फडणवीस एक टीम के रूप में मिलकर काम कर रहे हैं। हमने दूसरी जीत की शुरुआत कर दी है और आगे भी यही गति बरकरार रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि महायुती सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य का विकास और गरीब जनता की सहायता करना है।

--आईएएनएस

एकेएस/जीकेटी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment