Youtube Down: दुनिया भर में डाउन हुआ यूट्यूब, यूजर्स बोले- अब खाना कैसे खाएं

Youtube Down: दुनिया भर में यूट्यूब डाउन हो गया है, जिस वजह से लोग परेशान हैं. डाउन होने का आधिकारिक कारण तो कंपनी की ओर से नहीं बताया गया है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्वर इश्यू की वजह से ऐसा हो सकता है.

Youtube Down: दुनिया भर में यूट्यूब डाउन हो गया है, जिस वजह से लोग परेशान हैं. डाउन होने का आधिकारिक कारण तो कंपनी की ओर से नहीं बताया गया है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्वर इश्यू की वजह से ऐसा हो सकता है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
YouTube

Youtube Down

दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की वजह से दुनिया भर में अधिकांश लोग परेशान हो गए. मंगलवार रात से यूट्यूब डाउन है, जिस वजह से यूजर्स परेशान हो गए. भारत में लाखों लोग न तो यूट्यूब का ऐप इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही उनकी वेबसाइट. आउटेज ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर की मानें तो शाम 8 बजे (ईएसटी) के आसपास से अमेरिका में डाउन की समस्या शुरू हुई. 3 लाख 20 हजार से ज्यादा इसकी रिपोर्ट्स हुईं. अमेरिका जैसा ही हाल भारत में भी रहा. 

Advertisment

भारत में भी 18 हजार रिपोर्ट दर्ज हुईं

भारत में बुधवार सुबह डाउनडिटेक्टर पर 18,000 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी समस्या दर्ज की. कई भारतीय यूजर्स ने तो एक्स पर भी अपनी समस्या साझा की. उन्होंने कहा कि न तो वीडियो प्ले हो रहा है और न ही सर्च रिजल्ट्स दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए मजेदार मीम्स

सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं मजेदार रहीं तो कुछ लोग निराश दिखाई दिए. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "अब यूट्यूब डाउन है तो मैं रात का खाना कैसे खाऊंगा? बैकग्राउंड में वीडियो चलाकर ही तो खाना बनता है!" दूसरे यूजर ने कहा, "डिनर के टाइम पर यूट्यूब क्रैश? ये तो क्राइसिस है!" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि यूट्यूब के बिना उनका रूटीन ठप हो गया है.  

कंपनी का आधिकारिक बयान अब तक नहीं

अब तक गूगल और यूट्यूब की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि आखिर किस समस्या की वजह से ऐसा हो रहा है और कब तक ये सब ठीक हो जाएगा. एक्सपर्ट्स इसे सर्वर इश्यू कह रहे हैं, जो अमेरिका में शुरू हुआ और दुनिया भर में फैल गया.

Youtube
Advertisment