/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-2026-03-05-18-23-15.jpg)
Best Camera Phones Under 30000
Best Camera Phones Under 30000: फोटो खींचनी है तो फोन अच्छा चाहिए, और फोन अच्छा चाहिए तो जेब थोड़ी ढीली करनी होगी. अब 30 हजार की रेंज में आने वाले कैमरा फोन पहले के 20 हजार वाले फोन से बेहतर हैं, यह बात मान लीजिए. OIS आ गया है, AI आ गया है, सोनी के सेंसर आ गए हैं. बस थोड़ा बजट बढ़ाइए और बड़े काम का फोन घर ले जाइए. इंस्टाग्राम रिल्स बनाने से लेकर व्लॉगिंग के लिए आप इन फोन को ले सकते हैं. तो आइए अब बिना देर किए बजट फ्रेंडली कीमत में आ रहे इन फोन की लिस्ट देखते हैं.
1. OnePlus Nord CE5
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-oneplus-2026-03-05-18-23-52.jpg)
वनप्लस की Nord सीरीज हमेशा से वैल्यू फॉर मनी रही है, और CE5 उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है. इसमें 50 मेगापिक्सेल सोनी LYT600 सेंसर है, साथ में OIS भी है. मतलब हाथ कांपे तो भी फोटो साफ आएगी. f/1.8 अपर्चर के साथ रात में दमदार फोटो आता है. 4K वीडियो 60fps पर शूट होती है. 8 मेगा पिक्सल अल्ट्रावाइड और 16MP फ्रंट कैमरा भी है. कुल मिलाकर, यूजर्स इसे बजट फ्रेंडली कीमत में Best Photography Phone मानते हैं. लेकिन असली पंच तो बैटरी में है. 7100mAh की शानदार बैटरी पावर. माने सिंगल चार्ज में पूरे 2 दिन चलेगा. 80 वॉट चार्जिंग के साथ जब चाहो टॉपअप करो. फोटोग्राफी के लिए यह फोन एकदम सही है.
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 18: 2026 में लॉन्च नहीं होगा iPhone 18? इस वजह से फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार
2. Samsung Galaxy A55 5G
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-samsung-galaxy-2026-03-05-18-24-30.jpg)
सैमसंग का नाम कैमरे में आए तो नाइटोग्राफी का जिक्र जरूर होगा. कम रोशनी में भी A55 डटा रहता है. इसमें आपको कम नॉइस, एक्यूरेट कलर और बढ़िया डिटेलिंग मिलती है. 50MP मेन कैमरे में OIS है, सुपर एचडीआर वीडियो का सपोर्ट है, और ट्रिपल सेटअप में अल्ट्रावाइड और मैक्रो भी है. ऊपर से IP67 रेटिंग मिलती है, यानी पानी का भी कोई डर नहीं. एक बार फोन लें और सालों के लिए नया फोन लेना भूल जाएं. क्योंकि सैमसंग इस फोन में 45 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी देता है.
3. Motorola Edge 60 Fusion 5G
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-motorola-2026-03-05-18-25-47.jpg)
मोटोरोला हमेशा से स्टॉक एंड्रॉयड का चैंपियन रहा है. Edge 60 Fusion सीरीज के इस सीरीज में भी आपको यही एडवांस मैजिक मिलता है. फोन में सोनी LYTIA 700C सेंसर के साथ OIS दी गई है. तस्वीरें बिना किसी ओवरप्रोसेसिंग के ब्राइट और पंची आती हैं. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इस Best Camera Mobile से आप वाइड पोर्ट्रेट भी ले सकते हैं. 13MP अल्ट्रावाइड में ऑटोफोकस फीचर है, जो मैक्रो के लिए काम आता है.
4. realme NARZO 80 Pro 5G
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-realme-2026-03-05-18-26-50.jpg)
वैसे तो नारजो सीरीज गेमिंग के लिए जानी जाती है, लेकिन 80 प्रो ने कैमरे को भी सीरियसली लिया है. Sony IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगा पिक्सल, f/1.8, और OIS. ये सब इस फोन के कैमरा सेटअप को बेहतरीन बनाते हैं. दिन हो या रात किसी भी समय इस फोन से आप शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकते हैं. बाकी स्पेक्स की बात करें, तो इसमें 6000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है. 80 वॉट चार्जिंग है. 4500 निट्स की हाइपरग्लो डिस्प्ले है, जो धूप में भी दिखती है. IP69 वाटरप्रूफिंग के साथ यह फोन धूल और पानी दोनों में टिका रहेगा. डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट सेगमेंट में पहली बार आया है. कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स दोनों इस फोन को ले सकते हैं.
5. Vivo T4x 5G
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/05/best-camera-phones-under-30000-vivo-2026-03-05-18-27-22.jpg)
वीवो का यह फोन मॉडल पांचों फोन में सबसे किफायती, लेकिन बैटरी में सबसे आगे है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 6500mAh की है. 50MP मेन कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर, डे लाइट फोटोज के लिए ठीक है. रात में बेसिक कैमरा क्वालिटी मिलती है, लेकिन रेगुलर यूज के लिए इस फोन को लिया जा सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डाइमेंसिटी 7300 और 6.72 इंच डिस्प्ले सब टिकाऊ हैं. कैमरा फ्लैगशिप नहीं है, लेकिन अगर बैटरी लाइफ आपकी प्राथमिकता है तो यह फोन आपको कभी निराश नहीं करेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us