स्वादिष्ट तरीके से लें पौष्टिकता से भरपूर आयरन, कैल्शियम आहार
कैल्शियम और आयरन हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर में खून की कमी को रोकने में मददगार होते हैं।
नई दिल्ली:
कैल्शियम और आयरन हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर में खून की कमी को रोकने में मददगार होते हैं। अगर आप स्वादिष्ट तरीके से कैल्शियम और आयरन का सेवन करना चाहते हैं तो तिल, सूखे आडू और आलूबुखारा के जूस का सेवन कीजिए। ओरिफ्लेम (इंडिया) की पोषण विशेषज्ञ सोनिया नारंग ने कुछ इंडीग्रेडिएंट्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से कैल्शियम और आयरन युक्त स्वादिष्ट भोजन तैयार किया किया जा सकता है :
- पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, आपका शरीर इन्हें अच्छे से पचा सकें इसलिए इन सब्जियों में आलू और टमाटर भी डाल दें, इससे सब्जियां स्वादिष्ट बनेंगी।
- तिल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं, सलाद या रोटी में मिलाकर या भोजन पर एक मुट्ठी तिल छिड़क लें, इससे भोजन का स्वाद बढ़ जाएगा।
- पत्ता गोभी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस, फोलेट और फाइबर से भरपूर होने के साथ आयरन के प्रमुख स्रोत भी होते हैं, इसका सेवन सब्जी या सलाद के रूप में किया जा सकता है। यह आयरन की कमी को दुर करता है।
- सूखे आडू रोजाना आपके शरीर के लिए आवश्यक नौ प्रतिशत आयरन की जरूरत को पूरा करते हैं, इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
- अन्य मेवों की तरह किशमिश आयरन से भरपूर होता है, इसे दही, सलाद, दलिया में मुट्ठी भर डालकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढें: रसगुल्ले से मेहमानों का मुंह कराएं मीठा, जानें इसे बनाने की रेसिपी
- आलूबुखारा का जूस आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत है, इसमें मौजूद विटामिन सी आपको शरीर को आसानी से आयरन को अवशोषित करने में मदद करती है। इसलिए खाने के साथ एक गिलास आलू बुखारा जूस का सेवन करें।
- सूखे खूबानी आयरन और अन्य पोषक तत्वों के बढ़िया स्रोत होते हैं, इन्हें कच्चा या पकाकर, डिब्बाबंद में या सूखे के रूप में उपलब्ध होने पर भी खाया जा सकता है, इसका सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है।
- धूप में सुखाए गए टमाटर भी आयरन से भरपूर होते हैं, आप इसे आमलेट, पास्ता, सैंडविच या सलाद में डालकर खा सकते हैं।
इसे भी पढें: स्वादिष्ट ही नहीं स्वास्थ्यकारी भी होती है चटनी, जानिए इसके औषधीय गुण
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
Bangaram: एक्ट्रेस से फिल्म मेकर बनीं सामंथा रुथ प्रभु, नई फिल्म बंगाराम की अनाउंसमेंट
-
Maninee De Molestation: 7 साल की उम्र में एक्ट्रेस के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, अब बरसों बाद बयां किया दर्द
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा