फिटनेस के लिए सर्दियों में इन 5 फल-सब्जियों का सेवन जरूर करें
आइए हम आपको 5 ऐसे आहार के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से आपकी फिटनेस बढ़ेगी और इस बदलते मौसम में आप बिलकुल स्वस्थ्य रहेंगे।
नई दिल्ली:
मौसम बदलते ही लोग अक्सर बिमार पड़ने लगते हैं। अब सर्दियों की शुरूआत हो गई है। सर्दी के मौसम में प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाना आसान होता है, क्योंकि पाचन प्रक्रिया ज्यादा अच्छी रहती है। ऐसे में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को अपने आहार में प्रमुखता से शामिल किया जाए, ये जरूरी है। इस मौसम में अनेक फल-सब्जी आपके शरीर को भरपूर पोषण प्रदान कर सकते हैं।
आइए हम आपको 5 ऐसे आहार के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से आपकी फिटनेस बढ़ेगी और इस बदलते मौसम में आप बिलकुल स्वस्थ्य रहेंगे।
सर्दियों में फिटनेस बढ़ाने वाले आहार
सेब
सेब पेक्टिन फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से भरा है, जो हमारे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या संतृप्त वसा के स्तर को नियंत्रित करते हैं, हानिकारक मुक्त कणों (फ्री रेडिकल्स) के प्रभाव से बचाते हैं, संक्रमण फैलाने वाले एजेंटों को दूर रखते हैं और चयापचय क्षमता को बढ़ाते हैं। सेब शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को बढमता है और रक्त की कमी को दूर करता है।
पालक
स्वाद में कम पर सेहत के मामले में पालक जैसे शायद ही कुछ है। विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ इसमें बेहद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। पालक खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। जिससे ताकत मिलती है।
लौकी
यह डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। यह भोजन पचाने और पेट साफ रखने में सहायक है। इसमें आयरन भी प्रचुर मात्र में होता है।
चुकंदर
जाड़ों में चुकंदर अधिक उगाया जाता है, लेकिन आज कल आप इसे किसी भी मौसम में खरीदकर खा सकते हैं। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसलिए कम कैलोरी और अधिक पोषण देने वाले आहार खाना चाहिए। चुकंदर उन्हीं में से एक है।
गाजर
दूसरे किसी फल और सब्जी से ज्यादा कैरोटीन गाजर में मिलता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के भी आपको अच्छी सेहत दे सकते हैं। ठंडियों में फिटनेस चाहिए तो गाजर का जूस जरूर पिएं।
संतरा
जाड़े में विटामिन सी युक्त संतरे खाने से बहुत फायदा मिलता है। इससे शरीर को विषाणुओं और जीवाणुओं से लड़ने की शक्ति मिलती है। संतरे में बहुत कम कैलोरी होती है। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। संतरा ही नहीं संतरे का छिलका भी गुणकारी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा