logo-image

'लव जिहाद' का शिकार बनने से बची लड़कियां- न्यूज़ नेशन की पड़ताल में सामने आया सच

सोशल मीडिया में 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल है। वीडियो किसी बस स्टैंड का दिखाई दे रहा है। जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां नज़र आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं...तभी वहां मौजूद एक लड़की बैग से पे

Updated on: 23 Nov 2021, 10:37 PM

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया में 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल है। वीडियो किसी बस स्टैंड का दिखाई दे रहा है। जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां नज़र आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं...तभी वहां मौजूद एक लड़की बैग से पेपर स्प्रे निकालती है और लड़कों की आंखों में झोंक देती है। दोनों लड़के मारे दर्द के चिल्लाने लगते हैं। अपनी आंखों के मसलने लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि मामला लव जिहाद का है और वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के मुस्लिम थे। वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- "ये जिहादी गुंडे इन लड़कियो को छेड़ रहे थे, इन लड़कियों ने तीनों की आंखें फोड़ दी। अब ये तीनों जिहादी जमीन पर लेट रहे हैं। हिंदुओं अपनी लड़की को ऐसी शिक्षा दो जो उनकी तरफ उठाए वह उसकी आंखें निकाल ले।" जानिए, न्यूज़ नेशन की लाई डिटेक्टर इनवेस्टिगेशन टीम के विनोद कुमार की इस रिपोर्ट के जरिए...

पड़ताल
चूंकि वीडियो के साथ शेयर मैसेज में कोई लोकेशन नहीं बताई गई है। इसलिए हमने इनविड टूल की मदद ली और इस वीडियो को इंटरनेट पर सर्च किया। जिसके बाद में "LOBO 619" नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला। "LOBO 619" पेज पर इस वीडियो को पिछले साल 29 फरवरी को अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया "ये पटकथा पर आधारित वीडियो है और इसे लोगों को जागरुक करने के मकसद से बनाया गया है।" फेसबुक पेज पर जो वीडियो मिला उसके आखिर में डिस्क्लेमर भी दिया गया है। ख़ास बात ये कि इस फेसबुक पेज पर ऐसे कई और वीडियो मौजूद हैं, जो जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाए गए हैं। जिससे साबित होता है कि वायरल वीडियो पूरी तरह स्क्रिपटेड है और वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के-लड़कियां एक्टिंग कर रहे हैं। वीडियो में लव जिहाद या कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है।



इस तरह हमारी पड़ताल में वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ है। वायरल वीडियो एक शूट का हिस्सा है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।