/newsnation/media/post_attachments/images/2021/11/23/untitled-90.jpg)
Fact check( Photo Credit : न्यूज नेशन)
सोशल मीडिया में 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल है। वीडियो किसी बस स्टैंड का दिखाई दे रहा है। जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां नज़र आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं...तभी वहां मौजूद एक लड़की बैग से पेपर स्प्रे निकालती है और लड़कों की आंखों में झोंक देती है। दोनों लड़के मारे दर्द के चिल्लाने लगते हैं। अपनी आंखों के मसलने लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि मामला लव जिहाद का है और वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के मुस्लिम थे। वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- "ये जिहादी गुंडे इन लड़कियो को छेड़ रहे थे, इन लड़कियों ने तीनों की आंखें फोड़ दी। अब ये तीनों जिहादी जमीन पर लेट रहे हैं। हिंदुओं अपनी लड़की को ऐसी शिक्षा दो जो उनकी तरफ उठाए वह उसकी आंखें निकाल ले।" जानिए, न्यूज़ नेशन की लाई डिटेक्टर इनवेस्टिगेशन टीम के विनोद कुमार की इस रिपोर्ट के जरिए...
यह जिहादी गुन्डे इन लड़कियो को द्देड़ २हे थे ,इन लड़कियो ने तीनों की ऑखें फोड़ दी अव यह तीनों जिहादी जमीन पर लोट रहे है। हिन्दुओ अपनी लड़की को ऐसी शिक्षा दो जो उनकी तरफ ऑख उठाये वह उसकी ऑख निकाल ले। . 🚩जय श्री राम🚩 pic.twitter.com/tVAUWD7ptA
— योगी योगेश अग्रवाल (धर्मसेना) (@yogeshDharmSena) November 22, 2021
पड़ताल
चूंकि वीडियो के साथ शेयर मैसेज में कोई लोकेशन नहीं बताई गई है। इसलिए हमने इनविड टूल की मदद ली और इस वीडियो को इंटरनेट पर सर्च किया। जिसके बाद में "LOBO 619" नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला। "LOBO 619" पेज पर इस वीडियो को पिछले साल 29 फरवरी को अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया "ये पटकथा पर आधारित वीडियो है और इसे लोगों को जागरुक करने के मकसद से बनाया गया है।" फेसबुक पेज पर जो वीडियो मिला उसके आखिर में डिस्क्लेमर भी दिया गया है। ख़ास बात ये कि इस फेसबुक पेज पर ऐसे कई और वीडियो मौजूद हैं, जो जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाए गए हैं। जिससे साबित होता है कि वायरल वीडियो पूरी तरह स्क्रिपटेड है और वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के-लड़कियां एक्टिंग कर रहे हैं। वीडियो में लव जिहाद या कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
इस तरह हमारी पड़ताल में वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ है। वायरल वीडियो एक शूट का हिस्सा है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।
Source : Vinod kumar