/newsnation/media/media_files/2026/02/06/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-2026-02-06-14-40-45.jpg)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (JioHotstar)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Recap: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से ये शो टीआरपी में टॉप 5 से बाहर हो गया है, ऐसे में मेकर्स ने नई चाल चली और 8 साल का लीप ले आए. अब अरमान और अभीरा की राहें एक बार फिर से जुदा हो गई है. वाणी के संग अभीरा रहती हैं और अपनी बेटी मायरा के संग अरमान जिंदगी काट रहा है. तो चलिए जानते हैं, इस पूरे हफ्ते क्या ट्विस्ट देखने को मिले.
ऐसे जिंदगी गुजार रहे अभीरा-अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लीप के बाद अभीरा गैराज में काम कर रही है और वाणी की परवरिश कर रही है. दोनों के पास पैसे की कमी है. दूसरी ओर अरमान मायरा के साथ पोद्दार हाउस में हैं. मायरा चाहती है कि अरमान मेहर से शादी कर ले. सपने में वो दोनों की सगाई होते हुए भी देखती है. दूसरी ओर अभीरा को लोग शादी टूटने का ताना देते है, और उसे वाणी की पढ़ाई की भी चिंता है. अब तक शो में दिखाया गया है कि कैसे दोनों अपनी-अपनी जिंदगी मे आगे बढ़ रहे हैं.
शो में आएगा महाट्विस्ट
वहीं, अब शो में आगे महाट्विस्ट आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान एक बार फिर से अभीरा की लाइफ में कदम रखने वाला है. लेकिन इस बार वो उसकी जिंदगी उजाड़ने की फिराक में लगेगा. दरअसल, अरमान मिस्टर मित्तल के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को कानूनी तरीके से हैंडल करने की कोशिश करेगा. वो प्रोजेक्ट की लोकेशन पर मौजूद लोगों से उलझने का फैसला करेगा. लेकिन अरमान इस बात से अंजान होगा कि वहां अभीरा मौजूद होगी. अब दोनों का सालों बाद आमना-सामना होगा तो शो में क्या तहलका मचेगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- YRKKH: 8 साल बाद अभीरा-अरमान का होगा आमना-सामना, इस मुद्दे को लेकर होगा झगड़ा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us