YRKKH: सालों बाद एक दूसरे को देखकर चिल्लाएंगे अभीरा-अरमान, क्या फिर से एक हो पाएंगे?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सालों बाद अरमान और अभीरा का आमना-सामना होने वाला है. चलिए जानते हैं शो में क्या ट्विस्ट आएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सालों बाद अरमान और अभीरा का आमना-सामना होने वाला है. चलिए जानते हैं शो में क्या ट्विस्ट आएंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. लेकिन पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी गिर रही है. ऐसे में मेकर्स  8 साल का लीप लेकर आए है. वहीं, अब शो में एक और बड़ा मोड़ आने जा रहा है. अरमान और अभीरा जो  बीते काफी सालों से अलग हैं, अब फाइनली मिलने वाले हैं. 

Advertisment

अभीरा को देख पूरानी याद में खोएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने को मिला है कि अरमान मायरा की गलती की वजह से उसके स्कूल जा रहा होता है. लेकिन रास्ते में उसे सड़क किनारे एक लड़की दिखती है, जो कोई और नहीं अभीरा होती है. पहले तो अभीरा को देख अरमान गाड़ी से उतरने की कोशिश करता है, फिर उसे पुरानी यादें याद आती है और वो गुस्से में गाड़ी में बैठ जाता है. वहीं, अभीरा ऑटो में बैठ जाती है और उसका दुप्पटा उड़ते हुए अरमान की कार में जा फंसता है, जिसे बाद में अरमान जला देता है.

आमने-सामने आएंगे अरमान-अभिरा

अपकमिंग एपिसोड में अब अरमान-अभीरा का सामना होने वाला है. शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें अरमान  एक बार फिर उसी गराज के सामने जा खड़ा होगा जिसकी मालकिन अभीरा है.अरमान यह आवाज लगाते हुए शॉप में दाखिल होगा कोई मैकेनिक है? उसका पांव एक गाड़ी के नीचे लेटकर उसकी मरम्मत कर रही अभीर के पांव से टकराएगी और वह गिर पड़ेगा. फिर दोनों एक दूसरे के सामने आ जाएगा और चिल्ला बैठेंगे. अब देखना होगा शो में आगे क्या होता है.

ये भी पढ़ें- TRP List: फिर टॉप से गिरा अनुपमा, तुलसी और नागिन 7 ने इस नंबर पर बनाई जगह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Advertisment