YRKKH: लीप के बाद अभीरा-अरमान की जिंदगी से इस शख्स का कटेगा कट्टा, शो को अलविदा कहेगा ये स्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल का लीप आ गया है और अब खबर आ रही हैं कि शो के एक स्टार ने सीरियल को अलविदा कह दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल का लीप आ गया है और अब खबर आ रही हैं कि शो के एक स्टार ने सीरियल को अलविदा कह दिया.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और इस समय चौथी पीढ़ी अभीरा और अरमान की कहानी देखने को मिल रही है. इस बीच शो में फिर से 8 साल का लीप आ गया है और एक बार फिर अरमान और अभीरा की राहें जूदा हो गई हैं. वहीं, अब अपडेट आ रहा है कि लीप के बाद एक पॉपुलर एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया है. चलिए जानते हैं, कौन हैं ये.

Advertisment

किस एक्टर का कटेगा पत्ता? 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई स्टार्स आए और कईयों ने शो को अलविदा कह दिया. वहीं, अब जो एक्टर शो छोड़कर जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि अभीरा का भाई अभीर है, जिसका किरदार एक्टर मोहित परमार (Mohit Parmar) ने निभाया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स शो में लीप आने के बाद अभिर का किरदार खत्म कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स या फिर मोहित परमार की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल टिप्पणी नहीं की गई है.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चल रहा ड्रामा

शो की कहानी की बात करे तो लीप के बाद अभीरा-अरमान की कहानी ही बदल गई है. जहां अभीरा वाणी के साथ गरीबी में जिंदगी बिता रही है, तो दूसरी ओर अरमान अपनी बेटी मायरा और परिवार के साथ पोद्दार हाउस में ही रहता है. लेकिन अब शो में आगे अरमान अपनी लाइफ में आगे बढ़ेगा और महर से सगाई करने वाला है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभीरा की कहानी क्या मोड़ लेती है.

ये भी पढ़ें- YRKKH: लीप के बाद गरीबी में जिंदगी काट रही अभीरा, तो मेहर संग सगाई करेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Advertisment