/newsnation/media/media_files/2026/02/01/valentine-week-2026-romantic-movie-on-ott-prime-video-bawaal-janhvi-kapoor-varun-dhawan-nitesh-tiwar-2026-02-01-15-59-41.jpg)
Valentine Week 2026: फरवरी महीना स्टार्ट हो गया अब कुछ समय के बाद से ही वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठे कुछ खास देखना चाहते हैं तो रोमांटिक फिल्में एक बढ़िया ऑप्शन हैं. OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस समय कई लव स्टोरी मौजूद हैं लेकिन आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो प्यार, रिश्तों और गलतफहमियों को बहुत ही सादे और दिल से जुड़े अंदाज में दिखाती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर काफी समय तक ट्रैंड करती रही है इसके साथ ही दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर कर देती है कि असली प्यार क्या होता है.
क्या है वो फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' की, जो वैलेंटाइन वीक के लिए एक परफेक्ट चॉइस मानी जा सकती है. फिल्म की कहानी की बात करें तो लखनऊ में रहने वाले अजय दीक्षित उर्फ अज्जू भैया के इर्द-गिर्द घूमती है. बाहर से अज्जू एकदम परफेक्ट इंसान लगता है, जिसकी समाज में बहुत इज्जत है. लोग उसे होशियार और काबिल मानते हैं लकिन उसकी असलियत कुछ और ही होती है. अज्जू की शादी निशा से होती है जो पढ़ी-लिखी और समझदार लड़की है लेकिन उसे मिर्गी की बीमारी होती है. अज्जू ये सब जानते हुए भी सिर्फ अपनी झूठी इमेज को बनाए रखने के लिए शादी करता है. शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगती है और यहीं से कहानी एक इमोशनल मोड़ लेती है.
क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी में असली बदलाव तब आता है जब हालात दोनों को साथ यात्रा करने पर मजबूर कर देते हैं. यूरोप ट्रिप के दौरान अज्जू और निशा एक-दूर को सही मायने में समझना शुरू करते हैं. इस सफर में प्यार, दर्द और रिश्तों की सच्चाई सामने आती है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग दिल को छू जाती है. वहीं फिल्म के गाने और लोकेशन भी इसे मूवी को खास बनाते हैं. वैलेंटाइन वीक में अगर आप प्यार की गहराई महसूस करना चाहते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: एक तरफ बॉर्डर 2 की दहाड़ बरकरार, तो इधर मर्दानी 3 ने भी कमा डाले करोड़ों रुपये
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us