Vadh 2 BO Collection: बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के आगे कमाल कर रही 'वध 2'; संडे को कर डाला इतना कलेक्शन

Vadh 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म वध 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की?

Vadh 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म वध 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की?

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vadh 2

Vadh 2 Photograph: (Luv Films)

Vadh 2 Box Office Collection: संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की थ्रिलर फिल्म वध 2 का जब  ट्रेलर जारी किया गया था, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है और ये लोगों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 जैसी फिल्मों के आगे वध 2 ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की?

Advertisment

मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का कलेक्शन

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले हफ्ते 26.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक रही है. ‘मर्दानी 3’ ने 10वें दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की और फिल्म का कुल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं,  सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को बॉक्स ऑफिस पर तीस हफ्ते हो गए हैं और 17वें दिन फिल्म ने 6.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई अब 309.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

'वध 2' ने तीसरे दिन कमाए करोड़ों?

वध 2 के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है और दूसरे दिन इसने  1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई यानि पहले संडे का केलक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए और बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन (Vadh 2 Box Office Collection) 3 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग

Neena Gupta Sanjay Mishra vadh 2
Advertisment