Vadh 2-Bhabiji Ghar Par Hain: थ्रीलर या फिर कॉमेडी? किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें कलेक्शन

Vadh 2-Bhabiji Ghar Par Hain: ‘वध 2’ और ‘भाभीजा घर पर है’ फिल्म एक ही दिन सिनेमघरों में रिलीज हुई थी. चलिए जानते हैं, दोनों का अब तक का कलेक्शन.

Vadh 2-Bhabiji Ghar Par Hain: ‘वध 2’ और ‘भाभीजा घर पर है’ फिल्म एक ही दिन सिनेमघरों में रिलीज हुई थी. चलिए जानते हैं, दोनों का अब तक का कलेक्शन.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vadh 2-bhabiji ghar par hain

Vadh 2-bhabiji ghar par hain Photograph: (Luv Films- Zee Studios)

Vadh 2-Bhabiji Ghar Par Hain Box Office Collection: ‘वध 2’ और ‘भाभीजा घर पर है’ फिल्म एक ही दिन 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों का काफी बज देखने को मिला था, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स मिलता नजर नहीं आ रहा है. तो चलिए जानते हैं, क्राइम थ्रीलर या फिर कॉमेडी किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है. 

Advertisment

‘भाभीजी घर पर हैं’ का कलेक्शन 

टीवी पर लोगों का मनोरंजन करने के बाद भाभीजी घर पर हैं बड़े पर्दे पर भी रिलीज की गई. लेकिन सिनेमा में दर्शकों का मिलाजूला रिएक्शन मिल रहा है. ने पहले दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. फिर दूसरे दिन 35 लाख रुपये कमाए और पहले संडे को फिल्म का कलेक्शन 32 लाख रहा.  इस फिल्म ने 3 दिन में 0.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.  

‘वध 2’ ने कितने का किया कलेक्शन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिर दूसरे दिन फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि रविवार को कमाई में बढ़ोतरी दिखी और फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, ‘वध 2’ ने अब तक 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.  इस हिसाब से ये तो साफ है कि ये भाभीजी घर पर हैं से ज्यादा पसंद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- जेल जाने से पहले ये थे राजपाल यादव के आखिरी शब्द, इंडस्ट्री के लोगों की ओर किया इशारा

Bhabiji Ghar Par Hain vadh 2
Advertisment