'ये रिश्ता क्या कहलाता है': लता सभरवाल ने फैमिली के लिए छोड़ दी थी TV इंडस्ट्री, खोले कई राज

लता मुंबई छोड़कर गोवा में शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था।

लता मुंबई छोड़कर गोवा में शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'ये रिश्ता क्या कहलाता है': लता सभरवाल ने फैमिली के लिए छोड़ दी थी TV इंडस्ट्री, खोले कई राज

बेटे के साथ लता सभरवाल

साल 2009 में शुरु हुए लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली राजश्री यानि लता सभरवाल ने अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया था। जी हां, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

Advertisment

दरअसल 8 साल तक इस सीरियल में काम करने वाली लता मुंबई से पूरी तरह बोर हो गई थीं। इस वजह से उन्होंने घर छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह बेटे और पति को भी पूरा टाइम नहीं दे पा रही थीं।

ये भी पढ़ें: ... जब प्रभुदेवा के इशारे पर नाचे बिग बी!

बता दें कि लता मुंबई छोड़कर गोवा में शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था, लेकिन सपनों की नगरी मुंबई ने उन्हें खुद से दूर नहीं होने दिया। एक बार फिर ये रिश्ता क्या कहलाता है से उन्हें कॉल आया और एक बार फिर लता ने मुंबई का रुख किया।

लता का कहना है कि एक्टिंग उनके लिए ऑक्सीजन की तरह है। इसे छोड़ने का मतलब है कि ऑक्सीजन को छोड़ देना। वैसे अब लता मुंबई वापस आ गई हैं और ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एंट्री ली है।

ये भी पढ़ें: ढिंचैक पूजा-प्रियांक नहीं कर सके कमाल, शो की TRP से टेंशन में सलमान?

Source : Vikas Radhesham

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai lata sabharwal
      
Advertisment