logo-image

उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में सुधार, हार्टअटैक आने पर अस्पताल में हैं भर्ती

एक दिन पहले ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated on: 29 Jun 2017, 08:48 AM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार को हृदयघात के कारण उन्हें राज्य के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। एक दिन पहले ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

ऐसा बताया जा रहा है कि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का सोमवार को पौड़ी के बीरोंखाल में कार्यक्रम था। जहां से लौटने के बाद की उनकी तबीयत बिगड़ गई।

और पढ़ें: ईद पर साड़ी पहनने पर प्रेग्‍नेंट सोहा अली खान सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल