विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी (फाइल फोटो)
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी उस समय अपने एक फैन पर भड़क गई जब एक फैन ने उनके पति विवेक दहिया को लालची कह दिया। विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में दिव्यंका के प्रिंस सैमुअल नाम के एक फैन ने कमेंट किया कि विवेक दहिया लालची हैं और उन्होंने केवल पैसों और प्रसिद्धी के लिए दिव्यांका से शादी की है। साथ ही प्रिंस ने लिखा, 'उसे दिव्यांका के लिए काफी बुरा लगता है।'
Time for some self-time. Vacation calling!
A photo posted by Vivek Dahiya (@officialvivekdahiya) on Nov 16, 2016 at 2:48am PST
फैन के इस कमेंट पर दिव्यांका अपना आपा खो बैठीं, उन्होंने लिखा, 'चुप रहो... जब आप हम दोनों को ठीक से नहीं जानते तो आपको कोई हक नहीं है हमारे बारे में बोलने का। आपके पास कोई और काम नहीं है सिवाय हमारा ध्यान खींचने का। यह हम दोनों का फैसला है और दुनिया को इससे कोई लेना देना नहीं है। खासकर आप दोबारा कभी मेरा नाम मत लेना।'
बाद में विवेक ने अपनी फोटो से प्रिंस और दिव्यंका के कमेंट को हटा दिया। इस कमेंट के कुछ देर बाद प्रिंस ने दोबारा कमेंट किया कि वह उन्हें तकलीफ नहीं देना चाहता था और दोबारा ऐसा नहीं करेगा।
दिव्यांका और विवेक ने इसी साल जुलाई में भोपाल में शादी की थी। दिव्यांका इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में शो की शूटिंग कर रही हैं वहीं विवेक टीवी शो 'कवच' की शूटिंग में व्यस्त हैं।