शादी के 15 साल बाद अलग होंगे 'कहानी घर-घर की' फेम किरण करमाकर और रिंकू धवन?
टीवी पर्दे का पापुलर कपल किरण करमाकर और रिंकू धवन की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
मुंबई:
टीवी पर्दे का पापुलर कपल किरण करमाकर और रिंकू धवन की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के मुताबिक शादी के 15 साल बाद ये कपल तलाक की अर्जी देने वाला है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
करमारकर परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'रिंकू और किरण दोनों समझदार हैं। लेकिन अब वो इस 15 साल के रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि उनके बीच चल रहा मनमुटाव खत्म नहीं हो रहा है। दोनों का मानना है कि रोज लड़ाई से अच्छा है कि वे तलाक ले लें। यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और उनकी प्राथमिकता उनका टीएनएज बेटा है।'
दोनों की मुलाकात एकता कपूर के मशहूर शो कहानी घर-घर की सेट पर हुई थी, जिसमें उन्होंने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। किरण टीवी और फिल्मों में काम कर चुके हैं जबकि रिंकू ने स्वाभिमान और ये वादा रहा जैसे टीवी शो में प्रमुख भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें: हिमेश रेशमिया ने पत्नी कोमल से तोड़ा 22 साल का रिश्ता
सूत्रों ने कहा,'रिंकू और किरण अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहते। वो अपने बेटे पर इसका बुरा प्रभाव ना पड़ें इसलिए मीडिया में बात करने से बच रहे हैं।'
किरण और रिंकू ही नहीं इस साल विवियन डिसेना-वाहबिज दोराबजी, पंकित ठक्कर-प्राची, सुमित व्यास-शिवानी, अमित टंडन-रूबी टंडन, और पीयूष सहदेव-आकांक्षा रावत ने भी अपने रिश्तों को खत्म कर दिया।
इसे भी पढ़ें: OMG! ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन होंगे एक दूसरे से अलग?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल