Happy Birthday : जब टीवी पर राम कपूर ने दिया पहला Kiss, फिर हुआ ये

प्यारी सी स्माइल, एक्टिंग के दिग्गज और हर रोल में एकदम फिट होने वाले राम कपूर का आज जन्मदिन है। 1 सितंबर 1973 को फिल्म और टीवी जगत के महारथी राम कपूर का जन्म हुआ था।

प्यारी सी स्माइल, एक्टिंग के दिग्गज और हर रोल में एकदम फिट होने वाले राम कपूर का आज जन्मदिन है। 1 सितंबर 1973 को फिल्म और टीवी जगत के महारथी राम कपूर का जन्म हुआ था।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
Happy Birthday : जब टीवी पर राम कपूर ने दिया पहला Kiss, फिर हुआ ये

टीवी से कैप्चर फोटो

प्यारी सी स्माइल, एक्टिंग के दिग्गज और हर रोल में एकदम फिट होने वाले राम कपूर का आज जन्मदिन है। 1 सितंबर 1973 को फिल्म और टीवी जगत के महारथी राम कपूर का जन्म हुआ था। 21 साल के करियर में राम कपूर ने एक से बढ़कर एक सीरियल की। जिसमें सात साल पहले आई 'बड़े अच्छे लगते हैं' में वो सबसे दमदार किरदार निभाया।

Advertisment

इस सीरियल में राम कपूर बिजनेसमैन का किरदार निभाया था और इनके ऑपोजिट थी साक्षी तंवर। दोनों की जोड़ी आज भी लोगों के जहन में है। यहां तक की इन दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखते हुए कई वेब सीरिज भी बन चुकी है।

यूं तो टीवी की दुनिया में किसिंग सीन करने पर लोग परहेज करते हैं। लेकिन राम कपूर और साक्षी तंवर ने इसे तोड़ते हुए 'बड़े अच्छे लगते हैं' में 17 मिनट का इंटीमेट सीन दिया। पहली बार किसी शो में किसिंग सीन दिखाया गया। जिसकी वजह से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया।

राम कपूर फिलहाल 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं। राम कपूर ने कई सारे सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक और मेरे डैड की मारुति जैसी अच्छी फिल्में की। वहीं, घर एक मंदिर, बड़े अच्छे लगते हैं, रिश्ते, कसम से, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में शानदार अभिनय करते नजर आए।

और पढ़ें : माधुरी दीक्षित ने शाहरूख और रणबीर को बनाया 'औरत', फिर नचाया उंगलियों पर, देखें मजेदार वीडियो

Source : News Nation Bureau

Ram Kapoor ram kapoor birthday
      
Advertisment