VIDEO: सचिन के दिल को छू गई इंडियन आइडल प्रतियोगी की आवाज, ट्वीट कर सराहा

पहले एपिसोड में अरुणाचल प्रदेश से एक प्रतियोगी, थूपतेन त्सेरिंग के ऑडिशन राउंड का गाना गाया। उसका गाना सचिन को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी भावना ट्वीट के जरिए व्यक्त की और उसकी सराहना की।

पहले एपिसोड में अरुणाचल प्रदेश से एक प्रतियोगी, थूपतेन त्सेरिंग के ऑडिशन राउंड का गाना गाया। उसका गाना सचिन को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी भावना ट्वीट के जरिए व्यक्त की और उसकी सराहना की।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
VIDEO: सचिन के दिल को छू गई इंडियन आइडल प्रतियोगी की आवाज, ट्वीट कर सराहा

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को इंडियन आइडल सीजन 7 के एक प्रतियोगी की आवाज लुभा गई। इस रियल्टी शो के नए सत्र के पहले एपिसोड में अरुणाचल प्रदेश के थूपतेन त्सेरिंग ने ऑडिशन राउंड का गाना गाया। उसका गाना सचिन को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी भावना ट्वीट के जरिए व्यक्त की और उसकी सराहना की।

Advertisment

सचिन एक ट्विटर पोस्ट में लिखा 'इस आदमी में कुछ खास है। चुनौतियों के बावजूद वह बहुत सकारात्मक है। वह वास्तव में प्रेरणादायक है। इश्वर आपको और अधिक शक्ति दे।' शो का यह ऐपिसोड रविवार की रात को टीवी पर दिखाया जाएगा।

गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट कर अरुणाचल प्रदेश के इस प्रतिभा को सराहा और सचिन को उनके प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार थूपतेन त्सेरिंग ने 5 साल की उम्र में एक दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा दिया था। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई पर डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

Sachin tendulkar Thupten Tsering Indian Idol 9
      
Advertisment