सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ हो रहे विवाद को बताया 'मनोरंजक'!

विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरों के बाद से शो पर बुरा असर पड़ा है।

विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरों के बाद से शो पर बुरा असर पड़ा है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ हो रहे विवाद को बताया 'मनोरंजक'!

सुनील ग्रोवर (फाइल फोटो)

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद को लेकर कोई ना कोई नई खबर लगातार आ रही है। कभी राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल के शो में शामिल होने की खबर तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन सुनील ग्रोवर को यह सब तमाशा लग रहा है और उनके लिए यह काफी मनोरंजक भी है।

Advertisment

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर ने कहा है कि वह काफी रिलैक्स हैं और अपने फ्यूचर को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ये जो तमाशा चल रहा है, उसे बस चुपचाप देख रहा हूं। यह काफी मनोरंजक है।

वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के एक दोस्त ने बताया कि कपिल ने सुनील को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन अब सुनील शो में वापस नहीं जाएंगे, फिर चाहे उनकी फीस भी डबल क्यों ना कर दी जाए। बता दें कि विवाद के बाद सुनील के फीस डबल करने की मांग को लेकर भी अफवाह उड़ी थी।

ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर और अन्य अभी भी शो का हिस्सा, राजू-एहसान-सुनील पाल नहीं लेगें इनकी जगह: सूत्र

बता दें कि सिडनी से वापस लौटते समय विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरों के बाद से शो पर बुरा असर पड़ा है। ग्रोवर ने शो की शूटिंग करने से इंकार कर दिया है। वहीं ग्रोवर के समर्थन में अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी शो का बहिष्कार कर दिया था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में विद्या बालन के फैंस को झटका, नहीं रिलीज होगी 'बेगम जान'

ऐसे में शनिवार और रविवार के एपिसोड में 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी', 'नानी' और 'चायवाला' नजर नहीं आए। इन तीनों के बिना कपिल का शो काफी फीका लग रहा था। यही नहीं, यूट्यूब पर भी शो को लाइक्स से ज्यादा डिसलाइक्स मिले हैं।

ये भी पढ़ें: भारत के ये खूबसूरत रेलवे स्टेशन जहां जाने के बाद आप लौटना नहीं चाहेंगे

Source : News Nation Bureau

Kapil Sharma the kapil sharma show Sunil Grover
      
Advertisment