मैच की कमेंट्री करते हुए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोनी के साथ किया बेबी डॉल गाने पर डांस

गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमेंट्री की।

गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमेंट्री की।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
मैच की कमेंट्री करते हुए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोनी के साथ किया बेबी डॉल गाने पर डांस

सनी लियोनी और सुनील ग्रोवर

'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर कुछ हटकर करते हुए नजर आ रहे है सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज़ एप के लिए बेबी डॉल के साथ मसाला कमेंट्री करते हुए नजर आये 

Advertisment

गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कमेंट्री की सुनील ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी थी वीडियो में सुनील ने बताया था कि वे आईपीएल मैच के लिए वह 13 अप्रैल को लाइव कमेंट्री करेंगे और इसमें उनके साथ सनी लियोनी भी होंगी

आईपीएल मैच के दौरान सनी और सुनील ने कमेंट्री बॉक्स से लोगों का खूब मंनोरंजन किया। सुनील ग्रोवर इस बार अपने किसी भी किरदार में नजर नहीं आये। शो की शुरूआत उन्होंने यह कहते हुए की, 'मैं सुनील ग्रोवर आज बेबी डॉल के साथ बैसाखी मना रहा हूं।'

सुनील ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा की जिसमे सनी लियोनी और सुनील ग्रोवर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में ग्रोवर सनी को पंजाबी गाने पर डांस करना सीखा रहे है। 

कमेंट्री के दौरान सुनील ने सनी से वादा किया कि वह उन्हें गिद्दा सिखाएंगे। इसके अलावा सुनील ने सनी को एक पंजाबी गाने पर डांस सिखाया।

वहीं न्यूज़ एप यूसी न्यूज़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुनील ग्रोवर और सनी लियोनी की वीडियो साझा की।

और पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की इस क्यूट सी शरारत पर मुस्कुरा उठे अजय देवगन

Source : News Nation Bureau

Sunny Leone shahrukh khan Kolkata Night Riders sunnil grover UC news app
      
Advertisment