VIDEO: कपिल शर्मा से विवाद के बाद 'सबसे बड़ा कलाकार' में नज़र आएंगे सुनील ग्रोवर और अली असगर
सुनील ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
नई दिल्ली:
कॉमेडियन कपिल शर्मा से विवाद के बाद पहली बार डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर और नानी यानी अली असगर एक साथ नज़र आएंगे। क्या ये वापस कपिल के शो द कपिल शर्मा शो में दिखेंगे..? अगर आप यही सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।
दरअसल सुनील और अली सोनी चैनल के ही एक दूसरे शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में कॉमेडी करते नज़र आएंगे। इसमें सुनील अपने पुराने अवतार 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' के रूप में दिखेंगे तो वहीं अली असगर 'नानी' की जगह 'नर्स' बनेंगे।
ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर से कहा- मिल जाओ यारों..तो 'डॉ. गुलाटी' ने दिया ये जवाब
सोनी चैनल ने शेयर किया वीडियो
इस एपिसोड की शूटिंग मंगलवार को हुई है। हालांकि इसे देखने के लिए आपको थोड़ा-सा इंतज़ार करना पड़ेगा। यह एपिसोड 7 मई को रात आठ बजे प्रसारित होगा। सोनी चैनल ने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सुनील ने इसकी जानकारी दी है।
क्या है 'सबसे बड़ा कलाकार'
'सबसे बड़ा कलाकार' सोनी चैनल पर ही आने वाला एक रिएलिटी शो है। इसमें सुनील ग्रोवर और अली असगर खास एपिसोड में दर्शकों को हंसाते नज़र आएंगे। कपिल के साथ हुए विवाद के बाद सुनील ने दिल्ली में एक लाइव शो किया था और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ आईपीएल में कमेंट्री की थी। हालांकि, विवाद के बाद अली और सुनील एक साथ दिखाई नहीं दिए थे।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट, क्या फिर कपिल शर्मा पर ली चुटकी?
वहीं सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा के शो छोड़ने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी कम हो गई है। हालांकि लोगों को गुदगुदाने के लिए 'बुआ जी' यानी उपासना सिंह की वापसी हुई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग