Bigg Boss 11: हिना खान ने नहीं मानी विकास गुप्ता की बात, दोनों के बीच खूब हुई तकरार

शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा विनर बनने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Bigg Boss 11: हिना खान ने नहीं मानी विकास गुप्ता की बात, दोनों के बीच खूब हुई तकरार

हिना खान (ट्विटर)

'बिग बॉस सीजन 11' इन दिनों सुर्खियो में है, क्योंकि 14 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है। घर में सिर्फ चार कंटेस्टेंट्स बचे हैं। शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा विनर बनने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वहीं विकास गुप्ता को एक टास्क जीतने के बाद एक पावर मिली है, जिसका वो पूरा फायदा उठा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनकी हिना खान से खूब जुबानी जंग भी हुई।

Advertisment

पहले तो विकास ने घर में शिल्पा को साड़ी पहनने पर मजबूर कर दिया और एक बार फिर शिल्पा 'भाभीजी' के लुक में नजर आईं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं।

दरअसल हाल ही में शो की एक्स-कंटेस्टेंट अर्शी खान घर में मेहमान बनकर आईं। उन्होंने घरवालों के बीच एक टास्क कराया, जिसका नाम था 'अर्शी चाहती हैं'। इसमें कंटेस्टेंट्स को दूसरे का अजीज सामान बर्बाद कर सबसे ज्यादा मतलबी बन कर दिखाना था। यह टास्क विकास गुप्ता ने जीत लिया।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: आखिर 'मोहल्ले की आंटी' कैसे बन गईं हिना खान, ये रहे सबूत 

इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें प्राइज मनी जीतने का मौका दिया। वह एक तानाशाह की भूमिका अदा करते हुए सभी पर अपनी हुकूमत चला रहे हैं। जो सदस्य उनकी बात नहीं मानेगा वह बजर (हॉर्न) बजा सकता। हर एक बजर पर तीन लाख रुपये का ईनाम है।

अगर कंटेस्टेंट्स द्वारा बजर बजाया जाता है तो मुख्य धनराशि 50 लाख रुपये में से पैसे काट दिए जाएंगे और यह पैसे विकास गुप्ता के खाते में चले जाएंगे। ऐसे में सभी सदस्यों को मजबूर होकर विकास की बात माननी पड़ रही है।

विकास ने इस पावर का पूरा फायदा उठाया और घरवालों के बीच खूब नोंकझोंक भी हुई। पहले तो उन्होंने शिल्पा को साड़ी पहनने का आदेश दिया, जो शिल्पा ने मान भी लिया। साड़ी पहनने के बाद वह 'भाभीजी' के अवतार में दिखीं।

वहीं दूसरी तरफ विकास हिना खान को मौन रहने का आदेश देते हैं, लेकिन वह उनकी बात नहीं मानती हैं और लड़ाई करती हैं। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग होती है।

वहीं विकास तानाशाह बनते ही पुनीश को गंजे होने का आदेश देते हैं, जिस पर पुनीश साफ मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि विकास आखिरी समय पर आकर क्यों दुश्मनी निभा रहा है। विकास अब आगे क्या करेंगे, ये देखने के लिए अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं महिलाएं

Source : News Nation Bureau

Shilpa Shinde vikas gupta
      
Advertisment