/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/19/100-biggboss.jpg)
कलर्स ट्विटर
'बिग बॉस सीजन 11' आए दिन सुर्खियो में रहता है। घर में कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा हो जाता है तो कभी टास्क के लिए एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन इस बार घरवालों ने बिग बॉस को नाराज कर दिया, जिसका खामियाजा उन्हें नॉमिनेट होकर भुगतना पड़ा।
दरअसल बिग बॉस का नियम है कि घर में कोई भी नॉमिनेशन की प्रक्रिया को लेकर गुटबाजी या बातचीत नहीं कर सकता है। इस बार हितेन तेजवानी के बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और उन्हें खुद के बेघर होने का डर सताने लगा है।
ऐसे में सभी खुद को सुरक्षित करने के लिए नॉमिनेशन की प्लानिंग करने लगते हैं, जो नियम के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें: क्रिसमस पर होगा मैजेंटा मेट्रो लाइन का उद्घाटन
बिग बॉस ने फिलहाल एक घरवाले को छोड़कर सभी को खुद नॉमिनेट किया है। सूत्रों की मानें तो यह एक सदस्य हिना खान होंगी। उन्होंने नॉमिनेशन की प्रक्रिया किसी से डिस्कस नहीं की। ऐसे में वह नॉमिनेशन से बच जाती हैं।
वहीं घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों को सारे क्लिप भी दिखाए जाएंगे, जिसमें वह एक-दूसरे के लिए नॉमिनेशन को डिस्कस कर रहे हैं। अर्शी को अपने खिलाफ साजिश रचते देख आकाश ददलानी गुस्सा हो जाते हैं। अब आगे क्या होगा, इसके लिए बिग बॉस के अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा..।
Gharwalon ne ki khul kar nominations ki planning! Kya hoga iska anjaam? Janne ke liye dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM. #BBSneakPeekpic.twitter.com/vGTI7d65Nc
— COLORS (@ColorsTV) December 18, 2017
ये भी पढ़ें: तैमूर के पहले बर्थडे के लिए सजने लगा पटौदी पैलेस, फोटो वायरल
Aur khao kekda aur jao Hongkong 😂😂😂... #Bigboss loved u today.. wat fun.. @ColorsTV#BigBoss11pic.twitter.com/HHcGpYeZSu
— Aamir Ali (@ali_aamir) December 18, 2017
Source : News Nation Bureau