Bigg Boss 11: पड़ोसी बनकर आए घर में कई मेहमान, बंदगी कालरा और हिना के ब्वॉयफ्रेंड की हुई एंट्री

इस बार घर में लग्जरी बजट का टास्क रखा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेशन में आ गए हैं।

इस बार घर में लग्जरी बजट का टास्क रखा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेशन में आ गए हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Bigg Boss 11: पड़ोसी बनकर आए घर में कई मेहमान, बंदगी कालरा और हिना के ब्वॉयफ्रेंड की हुई एंट्री

बंदगी कालरा और पुनीश के अफेयर सुर्खियो में थे (फाइल फोटो)

बिग बॉस में पिछले हफ्ते अर्शी खान के बाहर होने से सभी हैरान रह गए। अब घर में एक और ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल बंदगी की बिग बॉस में एंट्री होने वाली है और उनके साथ घरवालों के रिश्तेदार भी आएंगे।

Advertisment

दरअसल बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले पड़ोसी बनकर एंट्री ले रहे हैं। सबसे पहले बंदगी की एंट्री होती है। फिर शिल्पा शिंदे के भाई घर में आते हैं।

हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी एक बार फिर घर में दाखिल हुए हैं। फिर लव, आकाश और प्रियांक की मम्मी पड़ोसी बनकर आते हैं।

ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का का मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, ये मेहमान होंगे शामिल

इस बार घर में लग्जरी बजट का टास्क रखा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेशन में आ गए हैं।

अभी यह तय नहीं है कि सभी मेहमान घर में कितने वक्त के लिए रुकेंगे। फिलहाल यह लोग पड़ोसी के घर में रहने वाले हैं। वहीं अगर बंदगी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है तो शो में काफी बड़ा बदलाव होगा।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मंगवाने वाले खाद्य पदार्थो में चिकन बिरयानी अव्वल

Source : News Nation Bureau

Salman Khan Hina Khan Shilpa Shinde bigg boss 11
      
Advertisment