साक्षी तंवर ने बेटी को लिया गोद, एकता कपूर ने ऐसे जाहिर की खुशी

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने नवरात्रि में एक बच्ची को गोद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 8 महीने की बच्ची का नाम दित्या है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
साक्षी तंवर ने बेटी को लिया गोद, एकता कपूर ने ऐसे जाहिर की खुशी

गोद ली हुई बेटी दित्या के साथ साक्षी तंवर (इंस्टाग्राम)

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने नवरात्रि में एक बच्ची को गोद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 8 महीने की बच्ची का नाम दित्या है। साक्षी के इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisment

साक्षी ने बच्ची की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि वह दित्या को पाकर काफी खुश हैं। उनके परिवार और दोस्तों की वजह से यह सब संभव हो सका। वह काफी खुश हैं कि उनकी जिंदगी में दित्या आई।

ये भी पढ़ें: छप गए शादी के कार्ड, अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे रणवीर और दीपिका

एकता कपूर को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साक्षी की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'बड़े अच्छे लगते हैं... ये साक्षी, ये पार्वती, ये प्रिया और (दित्या की) मां... आपको और आपकी राजकुमारी को ढेर सारी शुभकामनाएं।'

गौरतलब है कि साक्षी और एकता के बीच काफी गहरी दोस्ती है। साक्षी ने एकता के सीरियल 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में काम किया है।

Source : News Nation Bureau

Ekta Kapoor Sakshi Tanwar
      
Advertisment