रणवीर सिंह नहीं, TV एक्टर रवि दुबे बने 'खिलजी', फोटो देख खा जाएंगे धोखा!

टीवी एक्टर रवि दुबे की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आ रहे हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
रणवीर सिंह नहीं, TV एक्टर रवि दुबे बने 'खिलजी', फोटो देख खा जाएंगे धोखा!

खिलजी के अवतार में रणवीर सिंह और रवि दुबे (इंस्टाग्राम)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर रणवीर सिंह ने फैंस का दिल जीत लिया था। एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'खिलजी' की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन आप धोखा मत खा जाएं, क्योंकि यह रणवीर नहीं बल्कि कोई और ही है।

Advertisment

दरअसल, टीवी एक्टर रवि दुबे की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर आपको लगेगा कि ये रणवीर ही हैं। इस वेशभूषा में रवि हुबहु 'पद्मावत' में अलाउद्दीन बने रणवीर लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'लो चली मैं...' गाने पर माधुरी-रेणुका ने किया डांस, 90s की आ जाएगी याद

रवि टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी', 'जमाई राजा' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। एक बार फिर नए सीरियल में नजर आने वाले हैं। इसी शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है।

-

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घूमने के लिए यूरोपीय देश भारतीयों की पहली पसंद

Source : News Nation Bureau

Ravi Dubey
      
Advertisment