कॉफी विद करण 5: रणबीर कपूर ने कहा, 'सिंगल होना है बोरिंग, स्पेस चाहिए तो नासा जाओ'

करण जौहर के मशहूर टॉक शो में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर साथ नज़र आए। दोनों ने शो में जमकर मस्ती की।

करण जौहर के मशहूर टॉक शो में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर साथ नज़र आए। दोनों ने शो में जमकर मस्ती की।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
कॉफी विद करण 5: रणबीर कपूर ने कहा, 'सिंगल होना है बोरिंग, स्पेस चाहिए तो नासा जाओ'

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह (फोटो स्त्रोत: ट्विटर)

करण जौहर के मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक साथ नज़र आए। दोनों ने शो में जमकर मस्ती की। इस एपिसोड का प्रोमो लोगों के सामने आ चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि कलाकारों ने खूब मस्ती की है।

Advertisment

शो के दौरान करन जौहर द्वारा पूछे गए एक सवाल पर रणवीर सिंह ने कहा, 'मैं अपने काम को खत्म करने के बाद सिर्फ अपनी 'महिला' के पास वापस जाना चाहता हूं और आप सभी को पता है कि वो 'महिला' कौन है।'

ये भी पढ़ें: 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर बनेगी फिल्म, रणवीर सिंह निभाएंगे इस क्रिकेटर का किरदार

रणबीर कपूर ने सिंगल होना काफी बोरिंग है। गौरतलब है कि रणबीर का पिछले साल ही कैटरीना कैफ से ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में जब करन ने उनसे रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'सिंगल होना बोरिंग है। यहां स्पेस नाम की कोई चीज़ नहीं है। अगर आपको रिलेशनशिप में स्पेस चाहिए तो नासा (NASA) जाओ।'

करन जौहर ने सवाल रणबीर कपूर से सवाल पूछा कि क्या वो किसी दोस्त की गर्लफ्रैंड के साथ सोए हैं? तो रणबीर ने जवाब देने की बजाए अर्जुन कपूर के गाल पर किस कर लिया। इसके बाद अर्जुन ने मज़ाक करते हुए कहा, 'कोई मेरी वाली तो नहीं थी?'

गौरतलब है कि 'कॉफी विद करन' के पांचवे सीज़न में शाहरुख खान-आलिया भट्ट और ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार जैसे स्टार्स आ चुके हैं।

Source : News Nation Bureau

Ranbir Kapoor Ranveer Singh karan-johar Koffee With Karan 5
      
Advertisment