'महाभारत', 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' का भारत ही नहीं चीन में भी जलवा

भारत के टीवी सीरियल्स का केवल देश ही नहीं विदेशों में भी जलवा है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
'महाभारत', 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' का भारत ही नहीं चीन में भी जलवा

टीवी सीरियल 'नागिन' का चीन में जलवा

भारत के टीवी सीरियल्स का केवल देश ही नहीं विदेशों में भी जलवा है। 'महाभारत', 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' जैसी भारतीय माइथॉलॉजिकल सीरियल्स को चीन में खूब पसंद किए जा रहा हैं। इन सभी टीवी सीरियल्स पर चीनी सबटाइटल लग चुके हैं और इन्हें कई लोग ऑनलाइन देख चुके हैं।

Advertisment

सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार यांग बुहुई नाम के 29 वर्षीय युवती ने कहा, ' इंडियन माइथॉलोजी अपने आप में काफी रोचक है। उसकी फिलॉसिफी और दुनिया को देखने का तरीका शानदार है। यह मेरे लिए बिल्कुल ही नई दुनिया रही है।' यांग ने एक ग्रुप का संचालन कर रही हैं जो इंडियन सीरियल्स को सबटाइटल देने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का नया शो देखकर दर्शक 'द कपिल शर्मा शो' भूलने को हो जाएंगे मजबूर!

उन्होंने 2013 में आए 'देवों के देव महादेव' को देखने के बाद इस ग्रुप की शुरुआत की। वहां पर बहुत ही कम लोग हिंदी जानते हैं। इसलिए उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सबटाइटल अंग्रेजी यहां तक की रशियन भाषा में भी लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 'हम पांच' याद है? जल्द ही मार्डन ट्विस्ट के साथ आने वाला है तीसरा सीजन

भारतीय शो में चीनी सब टाइटल लगाए जा रहे हैं ताकि इनकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो सके। चीन के दर्शक बाहर के टीवी कार्यक्रमों को पसंद करते रहे हैं। खासकर अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और जापान के कार्यक्रम चीन में खासे लोकप्रिय हुए हैं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Indian TV serials
      
Advertisment