खतरों के खिलाड़ी-8; कंटेस्टेंट्स की एक झलक
टीवी चैनल कलर्स के बेहद लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में आपको इस बार टीवी की बहुएं खतरे से खेलती हुई एक्शन दिखाती नजर आएंगी। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-8' 22 जुलाई से शुरू हो गया है। इस बार भी शो को मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं।
रोमांच से भरपूर इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स के एक्शन्स और स्टंट्स को देख कर आपकी सांसे थम जाएंगी। स्पेन के खूबसूरत लोकेशंस पर शो की शूटिंग जारी है।
इस बार के कंटेस्टेंट्स में टीवी कलाकार से लेकर पहलवान गीता फोगट भी शामिल है। शो में 'जमाई राजा' शो के कलाकार निया शर्मा और रवि दुबे, 'बिग बॉस' के विनर रहे मनवीर गुर्जर, वीजे शिबानी दांडेकर, अक्षरा के नाम से मशहूर हिना खान, शांतनु माहेश्वरी, 'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत अपने स्टंट्स हैरान करते नजर आएंगे।
Stunt with a tiger that never happened before! Watch an exciting episode of #KKK8 tonight! #RohitShetty@imanveergurjar@karan009wahipic.twitter.com/I5TySNUXdd
— Khatron Ke Khiladi (@kkkOnColors) July 22, 2017
शो से पहले कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अनुभव शेयर किये। शो के एक पोस्टर में रोहित शेट्टी जंजीर में बंधे बाघ के साथ नजर आ रहे है।
Hinakhan 1 Episode #KKK8 part2@eyehinakhan@Hinaholics@naksh_aliya@Ayusheeholic@hinu_patel_@AbhisekSauravpic.twitter.com/PQyaAO7gCu
— ♡ Hina-Kkk8 ♡ (@imffarhan) July 23, 2017
मीडिया गलियारों में ऐसी चर्चा है की टीवी कलाकार हिना खान खतरों के खिलाडी-8 की विनर बन चुकी हैं। लेकिन हिना ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो बहुत खुश होंगी।
और पढ़े: NASA पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, 'चंदा मामा दूर के' से पूरा करेंगे मां का सपना
Source : News Nation Bureau