
कपिल शर्मा (इंस्टाग्राम फोटो)
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर सुनील ग्रोवर को शो में वापसी करने का इशारा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते वक्त सुनील की वापसी पर जवाब दिया है।
दरअसल कपिल के एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा कि वह शो में सुनील ग्रोवर को कब वापस ला रहे हैं। इस पर कपिल ने जवाब में लिखा, 'जब भी उनका दिल करे... मैं कई बार उनसे शो में वापसी के लिए कह चुका हूं।'
Kapil paaji @WhoSunilGrover Sunil paaji ko wapis kab la rhe ho?
Please @KapilSharmaK9 sir 🙏🙏🙏😒😢😢— Keerthy Sam ♥ KS (@khushal_offl) June 4, 2017
Yaar tum dil k sacche ho kabhi kabhi mistakes kr jate ho tumme ego toh bilkul b nhi h
— RITESH SUKHIJA (@RiteshSukhija12) June 4, 2017
ये भी पढ़ें: मैं हर्षवर्धन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं: अनिल कपूर
विवाद के बाद छोड़ दिया था शो
बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। इसके बाद सुनील ग्रोवर समेत अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो छोड़ दिया। खबरों की मानें तो सुनील जल्द ही अपना नया शो ला सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ आएंगे नजर
'द कपिल शर्मा' शो की टीआरपी गिरी
सुनील से विवाद के बाद से ही कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। बीच में खबर आई थी कपिल के शो को सलमान खान को शो 10 का दम से रिप्लेस किया जा रहा है।
(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau