कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े पर अपने शो में बनाया मजाक
सुनील से विवाद के बाद से ही कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है।
मुंबई:
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद आप अभी भूले तो नहीं होंगे? क्योंकि एक बार फिर कपिल ने सुनील के साथ अपने झगड़े पर टिप्पणी की है।
कपिल ने 'द कपिल शर्मा' शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी फ्लाइट की घटना का जिक्र किया। कपिल एक ट्रैवेल एजेंसी के मालिक बने हैं और नकली प्लेन में बैठकर एक्ट कर रहे थे। तभी यात्री आपस में लड़ने लगते हैं। एयर होस्टेस बने कीकू शारदा उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं। जब वह नहीं मानते तो कपिल उनसे कहते हैं, 'मैं फ्लाइट में नहीं बोलता आजकल।'
ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' के चमके सितारे, शो टॉप 10 की लिस्ट में हुआ शामिल
लगातार गिर रही है 'द कपिल शर्मा' शो की TRP
अब कपिल के इस जोक को सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि सुनील से विवाद के बाद से ही कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है।
सलमान का शो आने वाला है?
खबरों की मानें तो सलमान खान के शो '10 का दम' से कपिल के शो को रिप्लेस करने की बात भी कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: अगर आप बच्चों के साथ करते है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाइये सावधान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें