'द कपिल शर्मा' शो में होगी एडल्ट फिल्मों की इस एक्ट्रेस की एंट्री, कपिल शर्मा खेलने वाले हैं नया दांव
कपिल के साथ विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है। उनके साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने भी शो को अलविदा कह दिया।
नई दिल्ली:
सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा' शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। वहीं अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा के शो छोड़ने के बाद अब कपिल के पास कोई विकल्प नहीं रह गया है। ऐसे में खबर मिली है कि अब उनके शो में एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।
खबरों के मुताबिक, कपिल शर्मा मोनिका कैस्टेलिनो को शो में लाने वाले हैं। मोनिका अभी तक ज्यादा मशहूर नहीं हैं, लेकिन वह एडल्ट फिल्मों की एकट्रेस हैं। शो में मोनिका ग्लैमरस लड़की का किरदार निभाएंगी।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा', मिलेगी कपिल शर्मा के शो को टक्कर
बता दें कि विवाद के बीच यह खबर भी आई थी कपिल के शो जल्द ही सलमान खान का सीरियल '10 का दम' रिप्लेस करने वाला है। इसके लिए सलमान खान से बात की जा रही है। अगर डील हो गई तो शो का प्रसारण इस साल जुलाई महीने से शुरू हो सकता है। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
लगातार गिर रही है 'द कपिल शर्मा' शो की टीआरपी
खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। ऐसे में चैनल ने 'द कपिल शर्मा शो' के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा को जल्द ही बंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें: OMG! 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान प्रभास को मिले शादी के 6 हजार ऑफर, जानें क्यों ठुकरा दिए
विवाद के बाद कई कॉमेडियन्स ने छोड़ा शो
गौरतलब है कि कपिल के साथ विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है। उनके साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने भी शो को अलविदा कह दिया। यह भी कहा जा रहा है कि टीम के खास मेंबर्स के जाने के बाद चैनल और कपिल के बीच तनाव भी हो गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए