रियल में मां बन चुकी हैं टीवी की जोधा, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

परिधि ने 'जोधा अकबर' करने से पहले 2009 में 'तेरे मेरे सपने' और फिर 2011 में 'रुक जाना नहीं' में काम कर चुकी हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
रियल में मां बन चुकी हैं टीवी की जोधा, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

जोधा के लुक में परिधि शर्मा (इंस्टाग्राम फोटोज)

टीवी के चर्चित शो 'जोधा-अकबर' (2013-15) में जोधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा तो आपको याद ही होंगी। काफी दिनों से वह टीवी पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Advertisment

इन तस्वीरों में देखकर पता चलता है कि परिधि रियल लाइफ में मां बन चुकी हैं। वह अपनी फैमिली और बेटे के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। परिधि शर्मा के फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरें शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका इस साल करने वाले हैं शादी

बता दें कि परिधि का जन्म इंदौर में हुआ। साल 2011 में उन्होंने अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की। साल 2016 में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।

परिधि ने 'जोधा अकबर' करने से पहले 2009 में 'तेरे मेरे सपने' और फिर 2011 में 'रुक जाना नहीं' में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें 'जोधा अकबर' सीरियल से सक्सेस मिली।

ये भी पढ़ें: अब ये बॉलीवुड एक्टर भी बन गया सिंगर!

Source : News Nation Bureau

Paridhi Sharma
      
Advertisment