'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के लिए 'नच बलिए सीजन 8' में पहुंचे अर्जुन कपूर को मलाइका ने किया इग्नोर!

मलाइका और अर्जुन को इन दिनों कई बार स्पॉट किया गया। तो ऐसे में सभी का ध्यान उन पर ही था।

मलाइका और अर्जुन को इन दिनों कई बार स्पॉट किया गया। तो ऐसे में सभी का ध्यान उन पर ही था।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के लिए 'नच बलिए सीजन 8' में पहुंचे अर्जुन कपूर को मलाइका ने किया इग्नोर!

'नच बलिए सीजन 8' में पहुंचे अर्जुन कपूर को मलाइका ने किया इग्नोर!

'नच बलिए सीजन 8' को सोनाक्षी सिन्हा की जगह अब मलाइका अरोड़ा जज करती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का प्रमोशन करने के लिए सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो पर आए तो दोनों एक-दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे थे।

Advertisment

खबरें हैं कि अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को प्रमोट करने के लिए श्रद्धा कपूर के साथ शो पर पहुंचे थे। ठीक उसी वक्त मलाइका ने सोनाक्षी सिन्हा की जगह जज के तौर पर शो में एंट्री की तो हर किसी की निगाहें मलाइका और अर्जुन पर टिक गई, लेकिन दोनों वहां एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आए।

बता दें मलाइका और अर्जुन को इन दिनों कई बार स्पॉट किया गया। तो ऐसे में सभी का ध्यान उन पर ही था।

और पढ़ें: बाहुबली 2 मूवी रिव्यू: प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शानदार लव स्टोरी- कटप्पा, बाहुबली ने दिए सभी सवालों के जवाब

खबरो की मानें तो पूरे शूट में मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की और ना ही हाय-हैलो किया। इसके बाद जब फोटो क्लिक करने की बारी आई तो अर्जुन और मलाइका काफी नर्वस हो गए थे।

और पढ़ें: 'बाहुबली 2' के ये बेस्ट 8 डायलॉग्स आपको प्रभाष, अनुष्का और राजामौली को बना देंगे दीवाना
फोटोग्राफरों ने पहले मलाइका की सिंगल फोटो डिमांड की और फिर अर्जुन से कहा कि वो भी मलाइका के साथ आकर फोटो खिंचवाएं। लेकिन अर्जुन ने ये कहकर बात टाल दी कि वो अपनी फिल्म की टीम के साथ ही फोटो खिंचवाएंगे। 

और पढ़ें: बाहुबली के कटप्पा 'चेन्नई एक्सप्रेस' में बने थे दीपिका पादुकोण के पिता, सत्यराज के बारें जानें 10 और खास बातें

बता दें हाल ही में एक पार्टी के दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया था।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Malaika Arora Arjun Kapoor nach baliye Season 8
      
Advertisment