एकता कपूर ने दिया हिंट, 17 साल बाद लौट रहा है 'कसौटी जिंदगी की'?

इस शो में प्रेरणा (श्वेता तिवारी) अनुराग बसु (सीजेन खान) और मिस्टर बजाज (रॉनित रॉय) का अहम रोल था।

इस शो में प्रेरणा (श्वेता तिवारी) अनुराग बसु (सीजेन खान) और मिस्टर बजाज (रॉनित रॉय) का अहम रोल था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
एकता कपूर ने दिया हिंट, 17 साल बाद लौट रहा है 'कसौटी जिंदगी की'?

2001 में शुरू हुआ था 'कसौटी जिंदगी की' (फाइल फोटो)

टीवी का सबसे मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' एक फिर शुरू होने जा रहा है। जी हां, यह बात खुद एकता कपूर ने बताई है।

Advertisment

एकता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'मैंने साल 2001 में इसे अपने टूट दिल के साथ लिखा था। अब 17 साल बाद इसे रीबूट करूंगी। मैं 9 साल तक चले अपने सबसे सक्सेसफुल लव सागा को एक बार फिर ला रही हूं। दोबारा अपने टूटे दिल को आर्ट में तब्दील करूंगी। #NamesToBeAnnounced'

हालांकि एकता ने सीरियल का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर वह किस शो की बात कर रही हैं। एकता ने 'कसौटी जिंदगी की' के अलावा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की' और 'कुसुम' जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स बनाए हैं।

इनमें 'कसौटी जिंदगी की' ही 2001 में शुरू हुआ था और 2009 तक चला था।

इस शो में प्रेरणा (श्वेता तिवारी) अनुराग बसु (सीजेन खान) और मिस्टर बजाज (रॉनित रॉय) का अहम रोल था। ये किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस सीरियल ने घर-घर में पॉपुलैरिटी बटोरी थी।

ये भी पढ़ें: जीत के बाद विराट-अनुष्का का प्यार चढ़ा परवान, दिया ये बयान

Source : News Nation Bureau

Kasautii Zindagii Kay Ekta Kapoor
Advertisment