/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/26/65-Ekta-Kapoor.jpg)
'बोस' के बाद एकता कपूर ला रहीं हैं 'मंगलयान'
एकता कपूर जिन्होंने 'बोस-डेड ओर एलाइव' वेब सीरीज के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही एकता कपूर ने डिजिटल स्पेस की दुनिया में अपना परचम लहराने का पूरा मन बना लिया है।
एकता कपूर जल्द ही अपनी अगली वेब सीरीज मंगलयान को लॉन्च करने की तैयारी में है।
इसके निर्माताओं ने हाल ही में बैंगलोर स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में अपनी नई वेब सीरीज 'मंगलयान' के लिए नवंबर 2013 में लॉन्च किए गए मंगल ऑर्बिटर मिशन से संबंधित सभी जानकारियों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें : सलमान खान 'रेस 3' के लिए घटाएंगे 8 किलो वजन
इस सीरीज का निर्देशन नुपुर अस्थाना करेंगी जो इस यात्रा पर एकता कपूर के साथ ही थी।
वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित यह शो तीन वैज्ञानिक महिलाओं के जीवन पर आधारित होगा जिनका योगदान मंगलयान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण था। इन तीन वैज्ञानिकों का नाम सेता सोमसुंदरम, नंदिनी हरिनाथ और मिनल रोहित है।
यह वेब सीरीज बालाजी हाउस के एप 'ALT बालाजी' पर प्रसारित होगा।
यह भी पढ़ें : नागपुर में 'विराट' शतक ठोक कोहली ने तोड़ा पॉन्टिंग-गावस्कर का रिकॉर्ड
Source : News Nation Bureau