logo-image

VIDEO: पति विवेक दहिया के लिए पैपराजी से लड़ बैठीं दिव्यांका त्रिपाठी, जमकर लताड़ा

दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडयो को देख फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. अधिकतर लोगों ने उन्हें बॉस लेडी कहा.

Updated on: 15 Nov 2023, 11:54 AM

नई दिल्ली:

Divyanka Tripathi Dahiya Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के करोड़ों फैंस हैं. एक्ट्रेस ने 'ये हैं मोहब्बते', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाई है. दिव्यांका को फैंस आज भी 'इशिता भल्ला' का नाम से जानते हैं. एक्ट्रेस ने इसी शो में उनके को-एक्टर रहे विवेक दहिया (Vivek Dahiya) से शादी रचाई है. हालांकि, दिव्यांका के स्टारडम की वजह से विवेक दहिया को कम लोग ही जानते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर पैपराजी विवेक को दिव्यांका के पति के रूप में पेश करते हैं. हालांकि, एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है. उन्होंने पैपराजी को इस बात पर जमकर लताड़ लगा दी है. दिव्याकां ने पति वेवक दहिया के लिए स्टैंड लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

दिव्यांका अपने पति विवेक के साथ एक दिवाली पार्टीज की में शामिल हुई थीं. दोनों साथ में एथनिक आउटफिट पहने काफी अच्छे लग रहे थे. एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी की क्लास लगाती दिख रही हैं. दिव्यांका अपने पति विवेक की पहचान छिपाने और उन्हें दिव्यांका का पति लिखने के लिए गुस्सा जाहिर कर रही हैं. 

दिव्यांका पैपराजी से पूछती हैं कि वो उनके पति विवेक दहिया का नाम पूरा क्यों नहीं लिखते हैं? दिव्यांका वीडियो में बोलती दिखीं, 'ये कौन हैं...' इस पर एक पैपराजी कहता है, 'ये आपके पति है...' तभी एक्ट्रेस बोलती हैं, 'मेरे पति कौन है... इनका नाम क्या है...?  तुम लोग इनका नाम नहीं लिखते हो... पति, पार्टनर... दिव्यांका का हबी... बहुत गलत बात है... ये लोग हमेशा ही ऐसा करते हैं दिव्यांका अपने पति के साथ...क्या है ये... क्या है ये...?' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

फिर एक पैपराजी को वो अपने पति का पूरा नाम बताती हैं और कहती हैं कि उन्हें सिर्फ मेरे पति के रूप में न पेश किया जाए, उनका अपना नाम है और काम भी है. 

दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडयो को देख फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. अधिकतर लोगों ने उन्हें बॉस लेडी कहा. साथ ही लोगों ने लिखा वो एक महिला होकर अपने पति की पहचान के लिए लड़ रही हैं. मेरा देश बदल रहा है. फैंस ने लिखा आखिरकार दिव्यांका ने उन्हें सब सिखा दिया, फाइनली...अच्छा किया..." 

विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रहे हैं. उन्होंने ये हैं मोहब्बते, कवच, वीरा, ये है आशिकी, नच बलिए सेमत कई शोज में काम किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)